Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपोर्टर ने लगाया आरोप- ‘के न्यूज़ 24×7’ चैनल वाले मेरी हत्या कराने की फिराक में लगे हैं!

अपनी बिटिया के साथ प्रहलाद गुप्ता

भाइयों, कानपुर से संचालित ‘के न्यूज़ 24×7’ चैनल वाले मेरी हत्या कराने की फिराक में लगे हैं. मेरा कसूर बस इतना है कि मैंने इनके यहां 10 महीने काम किया और बकाया वेतन की मांग कर रहा हूं. मुझे दस महीनों में वेतन के नाम पर मात्र 10000 रुपया ही दिया गया. बकाया वेतन मांगने पर मुझे अलग-अलग तरह का लॉलीपोप दिया जा रहा है और कहा यह जा रहा है कि मिर्जामुराद में दो नंबर की एक आयल फैक्ट्री है, उसका कवरेज करो.

यह भी कहा जा रहा है कि इस दो नंबर की आयल फैक्ट्री की कवरेज के लिए दो लोगों को मुख्यालय से भेजा जा रहा है, इनके साथ मुझे भी चलने को मजबूर किया जा रहा है. यह सब अलग-अलग मोबाइल व फोन नम्बरो से संपादक मनोज दुबे द्वारा फोन करवाया जा रहा है. के न्यूज़ के संपादक मेरे मोबाइल फोन पर केवल मिस कॉल मारते हैं ताकि मैं कॉलबैक करूं और उनकी बात सुनकर वो जहां कहें वहां मैं चला जाउं या फिर ये मेरे पर कोई आरोप लगा दें.

मुझे डर है कि मनोज दुबे व अन्य लोग मेरी हत्या करवा सकते हैं ताकि ये लोग अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले का मुंह हमेशा के लिए बंद कर सकें. जो लोग खुद पैसे न देने के अपराधी हैं, वे लोग पीड़ित को ही खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. ये लोग नाराज इसलिए भी हैं कि मैंने न्याय न मिलने के बाद अपनी शिकायत जनता के बीच क्यों रख दी, भड़ास पोर्टल पर क्यों छपवा दिया. अब मैं आप सभी साथियों की शरण में हूं. आप लोग राय दें कि इन ‘के न्यूज़’ वाले साजिशकर्ताओं को किस तरह सजा दिलवा सकते हैं. अगर ऐसा न किया गया तो मेरी हत्या का प्रयास करने वाली के न्यूज़ की टीम आगे किसी दूसरे रिपोर्टर को भी आपनी साजिशों का शिकार बना सकती है.

प्रह्लाद गुप्ता
पत्रकार
वाराणसी
9454654698
9336953194
9696333808

संबंधित खबरें>

कानपुर से संचालित होने वाले के. न्यूज चैनल का सच : ”खुद कमाओ और हमे भी लाकर दो, तब हम जानेंगे तुम रिपोर्टर हो!”

xxx

के.न्यूज वाले बकाया पैसा नहीं दे रहे… इस दिवाली अपनी तीन माह की बिटिया को क्या दूंगा?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन