Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार कल्पेश याग्निक सुसाइड केस: आरोपी सलोनी अरोड़ा फिर गिरफ्तार

इंदौर – वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के मामले में पहले से आरोपी सलोनी अरोड़ा एक नए मुकदमे में भी फंस गई हैं। सलोनी पर 2018 में याग्निक को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उस केस में उन्हें ज़मानत मिल गई थी, लेकिन अब उन पर फर्जी दस्तावेज़ों से ज़मानत लेने का नया आरोप सामने आया है।

क्राइम ब्रांच इंदौर ने अब सलोनी के साथ-साथ उनके जमानतदारों केदार डाबी और मधु श्रीवास्तव पर भी मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि सलोनी ने पहले डिंपल अरोरा के जरिए ज़मानत ली थी, लेकिन बाद में बदलकर केदार डाबी को जमानतदार बनाया। इस प्रक्रिया में फर्जी ऋण पुस्तिका और शपथपत्र पेश किए गए।

जांच में पता चला कि केदार डाबी पहले भी कई आरोपियों की ज़मानत के लिए फर्जी कागज़ात पेश कर चुका है। नीरज याग्निक (कल्पेश याग्निक के भाई) की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। केस में कुल 10 धाराएं (IPC 115, 120B, 420, 465, 466, 467, 470, 471, 474 आदि) लगाई गई हैं।

7 साल पुराना मामला, अब फिर गिरफ्तारी

14 जुलाई 2018 को दैनिक भास्कर की छत से कूदकर कल्पेश याग्निक ने आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि सलोनी अरोरा, जो भास्कर में पत्रकार थीं, उन्हें ब्लैकमेल कर रही थीं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और सलोनी की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में उन्हें ज़मानत मिली।

अब आरोप है कि जनवरी 2024 में जब उन्हें कोर्ट में पेश होना था, तब वे पेश नहीं हुईं। इस पर नीरज याग्निक ने कोर्ट के आदेशों व दस्तावेज़ों के साथ शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने 15 जुलाई की रात सलोनी को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें…

कल्पेश याग्निक अपनी एक रिपोर्टर से बातचीत वाले वायरल हुए आडियो के कारण बेहद तनाव में थे!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन