Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कंगाली को कलेवर के साथ रिपोर्ट करने का ये हुनर अदभुत है!

दीपांकर-

चार्वाक युग आ चुका है. आप जिसे राम राज्य लाने वाला समझ रहे थे उसने चार्वाक राज ला दिया है. लोग लोन लेकर सोनपापड़ी खरीद रहे हैं, लेकिन अखबार लिख रहा है परचेजिंग पावर बढ़ गई है.

मतलब भुखमरी के हालात हैं लेकिन अखबार को दिख रहा है लोग डाइटिंग पर हैं. इसी को कहते हैं पॉजिटिव जर्नलिज्म.

त्यौहार की मजबूरी है, लोग मजबूरी में लोन ले रहें हैं इनमें से जरूर कुछ लोन ना चुका पाने के कारण आत्महत्या भी करेंगे,
लेकिन अखबार रिपोर्ट करेगा- लोगों में बढ़ रही है दुखी जीवन को पीछे छोड़ने की प्रवृत्ति.

कंगाली को कलेवर के साथ रिपोर्ट करने का ये हुनर अद्भुत है.

ऐसा लग रहा है राम राज लाने का वादा था लेकिन चार्वाक युग आ गया है. चार्वाक कहते थे, “यावज्जीवेत सुखं जीवेत, ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत” अर्थात लोन लेकर घी पी लो, कल किसने देखा है, इस जीवन के बाद कुछ नहीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन