Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दम हो तो काशी की इस हकीकत को भी दिखाएं…

: वरुणा के गर्भ में डाला हजारों टन कचरा : यूपी के गाजीपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दूबे ने यह वीडियो भड़ास4मीडिया समेत ढेर सारे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों को भेजा है. वीडियो बनारस में भारत व जापानी प्रधानमंत्रियों के आने के ठीक एक दिन पहले का है. उन्होंने चुनौती दी है कि अगर किसी मीडिया हाउस में दम है तो इस वीडियो को दिखाएं. दूबे जी ने बताया कि ​यह वीडियो वाराणसी स्थित वरूणा नदी का है. आशापुर से कज्‍जाकपुरा के बीच का. इस नदी में एक किलोमीटर की परिधि में पुराना पुल से रेलवे पुल के बीच में हजारों ट्रक वाराणसी शहर का कूडा कचरा फेंका गया है.

इससे हमारी वरूणा कचरा ढुलने वाली मालगाडी हो गयी है. दूबे जी के शब्दों में- ”मैंने वरूणा के चित्र को भारत एवं जापान के प्रधानमंत्री को मेल एवं फेसबुक पेज पर डालकर इसे देखने व निराकरण करने का अनुरोध किया है. दूसरी नदी असि है. वरूणा व असि दोनो को मिलाकर वाराणसी का नामकरण हुआ है. जलश्रोतों को बचाने के लिये माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महत्‍वपूर्ण आदेश प्रतिपादित किया है. आशा है आप इस विषय का संज्ञान धारण कर लोकतंत्र में प्राप्‍त कर्तव्‍य का सही अर्थों में निर्वहन करेंगे.”

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें>

https://www.youtube.com/watch?v=9lcLV2R742s

जिला गाजीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और समग्र विकास इण्डिया के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ब्रज भूषण दूबे से संपर्क 9889474889 या 09452455444 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन