Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (62) : KATRINA KAIF के नाम का सही उच्चारण कटरीना है या कैटरीना?

नीरेंद्र नागर-

बॉलिवुड की अभिनेत्री Katrina Kaif हमेशा चर्चा में रहती हैं। पहले वह अपनी ख़ूबसूरती, फ़िल्मी करिअर और सलमान ख़ान से रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रहती थीं तो हाल के सालों में विकी कौशल से अपनी शादी के चलते। इन दिनों वह अपने बेटे के जन्म के कारण चर्चा में हैं।

कल उनके नवजात बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल थीं लेकिन बताया जाता है कि ये तस्वीरें AI से बनाई गई हैं और नक़ली हैं।

ख़ैर यहाँ हमारा मक़सद Katrina Kaif की ज़िंदगी की चर्चा करना नहीं बल्कि यह पता लगाना है कि उनके नाम का सही उच्चारण क्या है।

कारण, उनका नाम हिंदी मीडिया में दो तरह से लिखा जा रहा है — कटरीना और कैटरीना।

नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, जागरण आदि कटरीना लिख रहे हैं तो जनसत्ता, ABP News, News18, News24, OneIndia आदि कैटरीना।

दैनिक भास्कर दोनों का प्रयोग कर रहा है — कभी कटरीना, कभी कैटरीना। आइए, पता लगाते हैं कि सही क्या है।

निश्चित रूप से उनके नाम का उच्चारण हमें किसी शब्दकोश में नहीं मिलेगा। लेकिन अगर हम Katrina Kaif के विकिपीडिया पेज पर भरोसा करें तो उनके नाम का उच्चारण है कट्रीना (kəˈʈriːna kɛːf)।

यानी Katrina Kaif के नाम का सही उच्चारण न कटरीना है, न कैटरीना। उनके नाम का उच्चारण है कट्रीना।

Katrina का उच्चारण कट्रीना इसलिए है कि अंग्रेज़ी में किसी शब्द या नाम का उच्चारण भारी-हल्का या हल्का-भारी के पैटर्न पर होता है। क ट्री ना में पहला स्वर हल्का है, दूसरा भारी। इस नाम में अगर T के बाद कोई स्वर होता मसलन नाम की स्पेलिंग होती Kat.e.rina और उस e का उच्चारण ‘अ’ किया जाता तो Kat का उच्चारण ‘कैट्’ हो सकता था। तब उसे लिखा जाता – कैट् अ री ना (भारी-हल्का-भारी) यानी कैटरीना।

वैसे Katrina शब्द Katerina का ही परिवर्तित रूप है। यह दरअसल ग्रीक शब्द Aikaterine से बना है जिसका मतलब है शुद्ध, निर्मल। इसके और भी रूप यूरोपीय भाषाओं में चलते हैं जैसे Catherine और Katherine।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (61) : Lutyens नहीं है लुटियंस, Connaught नहीं है कनॉट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन