Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (61) : Lutyens नहीं है लुटियंस, Connaught नहीं है कनॉट

नीरेंद्र नागर-

ख़बरों में आपने अक्सर पढ़ा या सुना होगा – Lutyens’ Delhi या Lutyens’ Zone. हिंदी में इसे लुटियंस ज़ोन लिखा जाता है। यह दरअसल नई दिल्ली का वह इलाक़ा है जिसमें ब्रिटिश काल की कई इमारतें अवस्थित हैं जैसे राष्ट्रपति भवन, केंद्रीय सचिवालय, तीन मूर्ति भवन, इंडिया गेट आदि।

इन भवनों, स्मारकों और उनके आसपास के इलाक़ों की परिकल्पना और रूपरेखा में जिस व्यक्ति का प्रमुख योगदान था, उनका नाम था Edwin Lutyens। इसीलिए इस इलाक़े को लुटियंस ज़ोन कहा जाता है। कहीं-कहीं इसे लुटियन भी लिखा जाता है।

लेकिन गड़बड़ यह है कि Lutyens का सही उच्चारण लुटियंस नहीं है क्योंकि इसमें U का उच्चारण ‘उ’ नहीं, ‘अ’ होता है। इसी तरह अंतिम S का उच्चारण भी ‘स’ नहीं, ‘ज़’ है। Lutyens’ Zone का सही उच्चारण होगा लट्यंज़ ज़ोन।

लट्यंज़ ज़ोन में Connaught Place भी आता है जिसे आम तौर पर कनाट या कनॉट प्लेस कहा जाता है। लेकिन कनाट और कनॉट दोनों उच्चारण ग़लत हैं।

Connaught Place का नाम Connaught और Strathearn के ड्यूक प्रिंस आर्थर के नाम पर रखा गया था। वह Connaught जो Ireland में है, उसका उच्चारण है कॉनॉट। इसलिए Connaught Place का भी उच्चारण होगा कॉनॉट प्लेस।

मुझे मालूम है कि लुटियंस ज़ोन और कनॉट/कनाट प्लेस इतने प्रचलित हो गए हैं कि हिंदी मीडिया वाले तो इनको बदलेंगे नहीं। लेकिन आपको सही बोलना अच्छा लगता है तो Lutyens को लट्यंज़ और Connaught को कॉनॉट बोल सकते हैं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (60): हिंदी मीडिया में एक मुख्यमंत्री के छह नाम और छहों ग़लत!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन