Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली को पितृ शोक

ऋषिकेश : राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के ऋषिकेश प्रभारी जितेन्द्र चमोली के पिताजी का निधन हो गया है. जितेंद्र के पिता केशवानंद चमोली काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र सत्तर साल थी.

एडवोकेट केशवानंद चमोली विगत एक दशक से ऋषिकेश बार एसोसिएशन में सदस्य के रूप में जुड़े रहे. उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण बीते कई दिनों से जोलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बीती देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. डाक्टरों ने बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उन्होंने धरती को अलविदा कह दिया.

एडवोकेट केशवानंद चमोली मृदुभाषी व सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहे. वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. ऋषिकेश के पत्रकारों और कई संगठनों ने केशवानंद चमोली के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि देते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. दुखद खबर पढ़ने को मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और जीतेंद्र को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन