Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केरल में न्यूज चैनल के आफिस पर हमला

भारत अब पाकिस्तान की राह पर है। केरल में भूमि अतिक्रमण मामले में एक राज्य मंत्री के कथित रूप से शामिल होने की खबर प्रसारित किए जाने के बाद गुरुवार को टीवी चैनल एशियानेट के अलाप्पुझा स्थित कार्यालय पर हमला किया गया है। हमलावरों ने कार्यालय के बाहर खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचाया है। चैनल पर कथित भूमि अतिक्रमण को लेकर राज्‍य परिवहन मंत्री थॉमस चांडी के खिलाफ लगातार खबरें प्रसारित की जा रही थीं। उन पर अपने एक रिजॉर्ट के पास में भूमि अतिक्रमण का आरोप लगा है।

मंत्री के खिलाफ इस खबर को दिखाने वाले चैनल के रिपोर्टर टीवी प्रसाद ने कहा कि उन्‍हें आज सुबह हमले के बारे में जानकारी मिली। उन्‍होंने कहा, मैं देर रात करीब दो बजे सोया था और यह घटना मेरे सोने के बाद हुई। मैंने चांडी के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर 20 खबरें की हैं।

वहीं राज्‍य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा कि एक स्‍पेशल टीम हमले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी कैमरे से पु‍लिस को कुछ ठोस सबूत मिलने की उम्‍मीद है। इस बीच, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हर कोई इस हमले के पीछे की वजह जानता है। एशियानेट नियमित रूप से राज्‍य मंत्री की हरकतों की पोल खोल रहा था। इस संबंध में चेन्निथला ने उच्‍च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, भाजपा, सीपीआईएम समेत कई अन्‍य पार्टियों ने भी हमले की जमकर निंदा की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन