Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘खबर लहरिया’ की महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने और धमकियां देने वाला गिरफ्तार

बांदा। ‘खबर लहरिया’ समाचार पत्र की महिला पत्रकार को फोन पर अश्लील संदेश भेजने और धमकियां देने वाले को पुलिस ने बुधवार को सोनभद्र जिले के घोरावल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने पत्रकारों को बताया कि घोरावल के वार्ड चार से मोहम्मद इदरीश के पुत्र सद्दाम को पकड़ा गया है। आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कुल 280 एमएमएस किए थे। इनमें से 138 शिकायतकर्ता पत्रकार को किए। बाकी अन्य महिलाओं के नंबरों पर किए गए।

पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। न ही किसी को धमकाया है। बताते चलें कि उक्त युवक बुंदेलखंड के “खबर लहरिया” की महिला पत्रकारों को अनजान नंबरों से लगातार अश्लील संदेश और धमकियां दे रहा था। इस मामले में जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ माह से परेशान महिला पत्रकार इधर-उधर भटक रही थी। महिला पत्रकार ने एक वेबसाइट पर जांच के नाम पर पुलिस अधिकारियों पर भी परेशान करने की बात आपबीती के रूप में लिखी थी। इसके बाद पत्रकार ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री की डांट के बाद बांदा पुलिस हरकत में आई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन