Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हरियाणा के सीएम के मीडिया मैनेजरों की कुर्सी खतरे में

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के सामने चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि छोटी छोटी बातों को भी मीडिया में बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है, जिसके चलते सरकार की पूरी तरह से किरकरी हो रही है। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अपने मीडिया मैनेजरों से खफा बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली का प्रबंधन भी बार बार हो रही सरकार की बदनामी से बेहद खफा है।

सीएम का बीफ को लेकर बयान हो या फरीदाबाद की घटना। सीएम के दोनों मीडिया मैनेजर अखबारों और टीवी चैनलों को काबू नहीं कर पाए। सबसे बड़ी सूचना तो यह आ रही है कि दिल्ली के हरियाणा भवन में बैठे ओएसडी की कुर्सी तो कभी भी सरक सकती है। दिल्ली में रहते हुए वे अभी तक किसी प्रकार की छाप नहीं छोड़ पाए हैं। माना जा रहा है कि वे अपना खुद का काम धाम जमाने में लगे हैं। इस बात की सूचना बीजेपी आलाकमान तक भी पहुंच चुकी है।

उन्हें अब हिदायत दी गई है कि अपना काम करें, फालतू की चक्करबाजी को बंद किया जाए। कुछ ऐसा ही हाल चंडीगढ़ वाले साहब को भी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के मीडिया कर्मी उनके व्यवहार से खुश नहीं है। अब देखना यह है कि दोनों मीडिया मैनेजर कब तक अपनी कुर्सी बचाकर रखेंगे।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन