Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

थाने में मैरिज एनिवर्सरी का समारोह कोतवाल को पड़ा भारी, आधी रात को किए गए निलंबित

कोतवाल की शादी वर्षगांठ के जश्न के बाद थाना परिसर से टेंट आदि का सामान समेट कर ले जाते मजदूर

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा का मामला, थाने के ही एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जश्न का वीडियो, सीओ ने जांच में शादी का जश्न मनाना झूठलाया मगर नहीं छिप सकी हकीकत

पीलीभीत : वैश्विक महामारी को रोना संकट के बीच चल रहे लॉक डाउन को तोड़कर खुद की मैरिज एनिवर्सरी का आम जन को बुलाकर थाना परिसर में सामूहिक भोज देकर जश्न मनाना कोतवाल को भारी पड़ गया। कोतवाल की दारू-मुर्गे की दावत का वीडियो उन्हीं के थाने के एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर वायरल किया तो हड़कंप मच गया।

दावत ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप में सुर्खियां बनी तो अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन अविनाश चंद के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने वीडियो पर जांच बैठा दी। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा का है।

जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर को सौंपी गई, सीओ ने एक घंटे के अंदर जांच पूरी करके पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी जिसमें उन्होंने अपने ही सर्किल के बिलसंडा कोतवाल को क्लीन चिट दे दी और सोशल मीडिया पर वायरल खबर को पूरी तरह असत्य करार दे दिया।

यह यह जांच रिपोर्ट जैसे ही ट्विटर पर लूट की गई तो आला पुलिस अधिकारियों व शासन को ट्वीट करने वालों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट पर यह कहकर सवाल खड़े कर दिए कि अगर आंधी पानी से रोकने के लिए कोतवाल ने टेंट मंगवा कर लगवाए थे, तो भला टेंट से कैसे पानी रुकेगा।

दरअसल क्षेत्राधिकारी बीसलपुर लल्लन सिंह द्वारा आला अफसरों को गुमराह करके बताया गया कि विवाह की वर्षगांठ में टेंट लगाकर दावत करने की बात असत्य है। सत्यता यह है कि पुलिसकर्मियों के लिये मैस में भोजन बनवाया गया था, तथा मौसम खराब होने के कारण टेंट की व्यवस्था कर दी गयी थी, जिससे पुलिसकर्मी आराम से भोजन कर सके।

सीओ की जांच रिपोर्ट के जवाब में सोशल मीडिया पर वीडियो का वह हिस्सा भी अपलोड कर दिया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर थाना परिसर के अंदर पब्लिक व पुलिसकर्मी हाथों में प्लेट लिए दावत उड़ाते साफ नजर आए। हलवाई ने भी मीडिया को बता दिया कि उसने थाने में 25 किलो मुर्गा बनाया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट किसी के भी गले नहीं उतरी, पुलिस अधीक्षक ने अपने स्तर से पड़ताल की तो मामला पूरी तरह सही निकला तब मंगलवार रात 11 बजे पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने माना कि बिलसंडा के कोतवाल ने वैश्विक महामारी को लेकर देश में संकट के समय में जो हरकत की, उससे पीलीभीत पुलिस की छवि खराब हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बिलसंडा कोतवाल हरिशंकर वर्मा की इस हरकत को ना काबिले बर्दाश्त मानते हुए उनको पहले लाइन हाजिर किया फिर मंगलवार को ही आधी रात में निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसपी ने जिले भर के सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसे समय में ऐसी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिससे पुलिस की छवि खराब हो।

एसपी ने ना सिर्फ बिलसंडा कोतवाल हरिशंकर वर्मा को आधी रात को निलंबित किया बल्कि नए कोतवाल नरेश पाल सिंह कश्यप को रात में ही बिलसंडा थाने का चार्ज लेने भेज दिया।

इसे भी पढ़ें-

लॉक डाउन में गोकशी पर भिड़े कोतवाल और चेयरमैन, जांच के बाद एसओ सस्पेंड

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन