Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सीडीआर संग जेल पहुंची सीबीआई टीम ने पत्रकार राजदेव रंजन के हत्यारोपी लड्डन से की पूछताछ

गया : बिहार में सीवान के राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार को जेल में बंद गिरफ्तार मुख्य आरोपी लड्डन मियां से गहन पूछताछ की। तीन सदस्यीय सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक स्तर के आधिकारी सुनील कुमार रावत ने गया केन्द्रीय कारा में बंद लड्डन से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। लड्डन ने 13 मई को पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़े कई मामलों के संबंध में क्रमवार ब्योरा दिया। सीबीआई टीम लड्डन के इसी वर्ष 24 अप्रैल को एक मामले में जमानत पर जेल से छूटने के बाद उसके मोबाइल का सीडीआर लेकर गई थी।

सीडीआर में उपलब्ध कुछ नंबरों के संबंध में भी उससे जानकारी ली गई। हालांकि कुछ सवालों का उसने सीधा जवाब नहीं दिया। लड्डन को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 11 अगस्त को सीवान मंडल कारा से गया केंद्रीय कारा तीन माह के लिए भेजा गया था। इसके बाद से ही वह गया जेल में बंद है। कई मामलों में आरोपित लड्डन इसी वर्ष 24 अप्रैल को जमानत पर जेल से बाहर निकला था। इसके बाद ही 13 मई को पत्रकार राजदेव की हत्या कर दी गई। इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों ने लड्डन के इशारे पर घटना को अंजाम देने की बात कही थी। लड्डन सीवान के बाहुबली पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन