Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

‘लैला बार’ में यह पत्रकार कर रहा था मनपसंद बारबाला से डांस की फरमाईश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी पत्रकार मो. पठान उर्फ मो. सामी

मुंबई से सटे भिवंडी में एक फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह एक बार में जाकर रंगदारी मांग रहा था. साथ ही मनपसंद बारबाला का डांस व मुफ्त शराब भोजन चाहता था. उसने खुद को बड़े चैनल का पत्रकार होने की धमकी दी. कोर्ट ने इस फर्जी पत्रकार को जेल भेज दिया है.

फर्जी पत्रकार मो. पठान उर्फ मो. सामी

मुंबई से सटे भिवंडी में एक फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह एक बार में जाकर रंगदारी मांग रहा था. साथ ही मनपसंद बारबाला का डांस व मुफ्त शराब भोजन चाहता था. उसने खुद को बड़े चैनल का पत्रकार होने की धमकी दी. कोर्ट ने इस फर्जी पत्रकार को जेल भेज दिया है.

कोनगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत  भिवंडी-कल्याण मार्ग स्थित राजनोली बायपास नाका के समीप साईं विहार लेडीज डांस बार है. इसके मालिक व मैनेजर को कानून का भय दिखा धमकाकर प्रतिमाह 10 हजार रुपए सहित मित्रों के साथ आने पर मनपसंद बार बाला की नृत्य की डिमांड, शराब, भोजन की फरमाइश करने वाले तथाकथित पत्रकार को शिकायत के बाद कोनगाँव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा तथाकथित फर्जी पत्रकार को कोर्ट में पेश किया गया जिसे माननीय कोर्ट ने जेल भेज दिए जाने का आदेश दिया है।

लैला बार में भिवंडी के गैबीनागर क्षेत्र निवासी तथाकथित पत्रकार मो. पठान उर्फ मो. सामी (४५) नें लेडीज बार मालिक किरण शहा व मैनेजर संतोष भोईर को बार में जाकर धमकाते हुए कहा कि, मैं बड़े चैनल का बड़ा पत्रकार हूँ, यह लेडीज डांस बार सरकारी नियम-कानून की अनदेखी कर चलाया जा रहा है जिसे वह पुलिस शीर्ष अधिकारीयों से शिकायत कर पूर्णतया बंद करा सकता है।

तथाकथित पत्रकार मो. पठाण द्वारा शिकायत न किये जाने के एवज में लेडीज बार मालिक से प्रति माह 10 हजार रुपए दिए जाने व मित्रों के साथ आने पर मनपसंद बार बाला का नृत्य सहित शराब, भोजन मुफ्त दिए जाने की मांग की गयी। लेडीज बार व्यवस्थापन द्वारा तथाकथित पत्रकार पठाण की मांग को पूरी किये जाने से इंकार किये जाने पर वह भड़क गया व गालीगलौज व मारपीट पर उतर गया।

साईं विहार लेडीज बार में कार्य कर रहे वेटरों द्वारा ऊधम मचा रहे तथाकथित पत्रकार को दबोच लिया गया व पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर कोन गाँव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया और इसे भिवंडी कोर्ट में पेश किया। भिवंडी दीवानी न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा धमकी देकर रंगदारी मांगे जाने के जुर्म में फर्जी पत्रकार को दोषी करार देते हुए आधारवाडी जेल भेज दिया गया है. उक्त घटना से फर्जी पत्रकारों की टोली में हड़कंप मच गया है. मामले की विस्तृत जांच उप पुलिस निरीक्षक एस. बी. विड्गर कर रहे हैं।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टीविस्ट
मुंबई
९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन