Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ललितपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मांगी रंगदारी

: खबरों से बौखलाये सत्ताधारी पार्टी का पार्षद बताने वाले भैया यादव ने किया हमला : यूपी के ललितपुर जिले के पत्रकार जी न्यूज़ / इंडिया 24×7 के जिला संवाददाता अमित सोनी पर बुधवार रात सत्ताधारी पार्टी का पार्षद बताने वाले सुरेन्द्र यादव उर्फ़ भैया यादव ने अपने 6-7 गुर्गो के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें पत्रकार अमित सोनी बाल बाल बच गये। पत्रकार अमित सोनी द्वारा पार्षद सुरेन्द्र यादव के खिलाफ पूर्व में कई खबरें चलाई गई जिसमें पार्षद की गुंडई, जमीनों पर अवैध कब्जा से लेकर हर्ष फायरिंग की खबरें शामिल हैं।

इन खबरों के प्रसारित होने पर सुरेन्द्र यादव उर्फ़ भैया यादव का जहाँ शस्त्र लाइसेंस केंसिल किया गया था साथ ही कई मुकदद्मे भी दर्ज किये गये थे। जिसके बाद से ही भैया यादव पत्रकार अमित सोनी से रंजिश मानने लगा था। बुधवार रात्रि करीब 9:40 पर पत्रकार अमित सोनी लक्ष्मीपुरा से होते हुये अपने घर को आ रहे थे , तभी रास्ते में पार्षद भैया यादव ने अपने 6-7 गुर्गो के साथ उन्हें रोक लिया और गाली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कहने लगा कि तुम्हारी वजह से मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ा है इसका हर्जाना भरते हुये तुम्हें एक हफ्ते में 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे वरना तेरी और तेरे परिवार की हत्या हो जायेगी। यह कहते हुये भैया यादव अपने साथियो के साथ मिलकर पत्रकार अमित सोनी के गले से चैन छीनते हुये भाग गये।

इसके बाद पत्रकार अमित सोनी ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक ललितपुर को फोन पर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ललितपुर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी भैया यादव की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा अब तक नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सारे पत्रकार कोतवाली में एकत्र हो गये और आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करते हुये गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करने लगे। इसको देखते हुये सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 387, 504, 506 में मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता कहने वाला भैया यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन