Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ट्रम्प के हाथों मोदी पर सबसे बड़ी जीवनी का विमोचन कोरोना के कारण टला

नयी दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी बायोग्राफी का विमोचन कोरोना वायरस के कारण टाल दिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर लिखी “नरेंद्र मोदी-हारबिंजर ऑफ प्रोस्पैरिटी एंड अपोस्टल ऑफ वर्ल्ड पीस” नामक बायोग्राफी के लेखक हैं अन्तराष्ट्रीय कॉउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट, लन्दन के प्रेजिडेंट डॉ. आदीश सी. अग्रवाला और जानी-मानी अमेरिकन लेखिका मिस एलिज़ाबेथ होरान।

डॉ आदीश सी. अग्रवाला के मुताबिक अमेरिकी लेखिका और प्रकाशक होने के कारण इस किताब का विमोचन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिका में होना तय किया गया था जोकि कोरोना के कारण टल गया है।

विशेषकर जापान में बनवाये गए विशेष आकार के पेपर पर छपी इस ग्रंथनुमा पुस्तक का प्रकाशन यूएसए पब्लिकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन हाउस, न्यूयॉर्क ने किया है। मूलरूप से अंग्रेज़ी में लिखी गयी इस पुस्तक का अनुवाद अरबी, डच, फ्रेंच, इंग्लिश, जर्मनी, इटालियन, जापानी, मैंड्रियन, रूसी और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं एवं दस भारतीय में भी किया गया है।

पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिनचर्या और जीवन शैली पर रोशनी डालते हुए बताया गया है कि उनकी इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का कारण उनका योग-प्राणायाम का अभ्यास, संयमित जीवन, संतुलित आहार और अध्यात्मिक साधना जैसी जीवनशैली है।

पुस्तक के अनुसार नरेंद्र मोदी की दिनचर्या को देख कर लगता है कि वह एक सच्चे कर्मयोगी हैं। ब्रह्ममुहूर्त में उठकर नित्यकर्म के उपरांत वे नियमित रूप से योग, प्राणायाम और ध्यान करते हैं। उसके बाद एक कप अदरक की चाय और फिर समाचार पत्रों का पठन-पाठन। उसके बाद हल्का-फुल्का उबला या रोस्टेड नाश्ता लेकर ठीक 9 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच जाते हैं। दोपहर और रात का खाना भी हल्का और सात्विक ही रहता है। उसके बाद देर तक काम करते हुए रात एक बजे के आसपास सोते हैं। वह लगभग साढ़े तीन घंटे की ही नींद लेते हैं।

चैत्र महीने में नरेंद्र मोदी हर साल नवरात्रि के पूरे उपवास रखते हैं। इससे उनको आध्यात्मिक शक्ति मिलती है जो बड़े निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होती है। मोदी की विश्वस्तर पर बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर इस पुस्तक का महत्व और बढ़ जाता है। यह नरेंद्र मोदी की विश्वव्यापी लोकप्रियता का ही जादू है कि हाल ही में अपनी अतिव्यस्तता और आगामी चुनावों की तैयारियों में लगे होने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने परिवार सहित भारत का महत्वपूर्ण दौरा सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर ही किया।

पुस्तक में देश की कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शख्सियत और नेतृत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ”भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ने विश्व स्तर पर भारत के कद और अंतर्राष्ट्रीय भूमिका को बढ़ाया है।”

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह का कहना है कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्वपटल पर भारत को श्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान किया है। वह दृढ़निश्चयी एवं संकल्प के धनी नेता है।”

सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है “हमारे प्रधानमंत्री परिवर्तन के मसीहा हैं। उनके शासन में गरीबों को मूलभूत सुविधाएं और उद्यमियों को व्यवसाय की सहूलियतें मिली हैं।”

आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने अपने लेख में कहा है कि “भ्रष्टाचार, स्वार्थ, विषम राजनैतिक और कठिनाइयों से भरे आर्थिक माहौल में भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को नेतृत्व देना चुनौती भरा काम है।”

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक में अपने प्राक्कथन में कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई उपलब्धियां हासिल कर रहा हैं। उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से कृषि और उद्योग दोनों को बल मिला है”।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने कहा कि “मोदी प्रधानमंत्री से ज्यादा अपने निजी व्यक्तित्व के कारण जन सामान्य में अधिक लोकप्रिय हैं। उनकी परिश्रमी कार्यशैली लोगों में और अधिक मेहनत करने का जज़्बा जगाती है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व में आए अनेक परिवर्तनों के बारे में बताते हुए उनके “स्वच्छता अभियान” की चर्चा की। आरएसएस की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने अपने आलेख में कहा कि “मोदी जी ने दुनियाभर में प्राचीन भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित किया है। योगाभ्यास इसका सटीक प्रमाण है जिसके प्रचार से योग दुनिया भर में प्रसारित हो गया है।”

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी का कहना है कि “भले ही मोदी जी का राजनीति में प्रवेश काफी देरी से हुआ पर उनके ज्ञान, विशेष अनुभव और दूरदर्शिता ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर किया है।”

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर का कहना है कि मोदी जी ने भारतीय संविधान के महत्व को स्थापित कर भारत की अखंडता को सर्वोच्चता प्रदान करते हुए धारा 370 को हटाना सुनिचित किया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “मोदी की संपूर्ण कार्यशैली के कारण ही भारतीय युवा एक उन्नत भविष्य का सपना देखने लगा है।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल जनरल बिपिन रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन के प्रणेता हैं। उनकी दूरदर्शिता से भारत निरंतर मजबूत और आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। आज नीति निर्माण और कार्यान्वयन तीव्र गति से होने लगा है। अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करने वाली भारतीय सेना को अब केंद्र से मजबूत समर्थन मिलने लगा है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने आलेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाकर न केवल देश को एक नई दशा और दिशा देने का प्रयास किया बल्कि उज्ज्वला योजना, सस्ती जैनरिक दवाओं, सार्वजनिक बीमा, निशुल्क चिकित्सा आदि की शुरुआत कर देश के आम लोगों को राहत देने की दिशा में नई शुरुआत की।

असम के मुख्यमंत्री सर्बांनंद सोनोवाल के अनुसार “नरेंद्र मोदी जी के सतत प्रयासों से देश को अधिक परिवर्तन और परिणाम मिले हैं और यह स्पष्ट रूप से शांति और समृद्धि के लिए व्यापक रूप से सामने आया है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन