Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लुटेरी मोबाइल कंपनियां सोची समझी साजिश के तहत बना रहीं कस्टमर्स पर दबाव!

Mamta Yadav : क्या 4जी के हल्ले के बीच हम मोबाइल कंपनियों की चालाकी समझ पा रहे हैं? सिर्फ अपने अनुभव से नहीं लिख रही हूं और भी कई लोगों से बात की तो एक ही बात सामने आ रही है। जो 2 जीबी का 3जी मोबाइल डाटा पूरे महीने चलता था अब 10 दिन भी नहीं चल पा रहा है। स्पीड खराब हुई है वह अलग। 3 जी महंगा कर दिया गया है 4जी सस्ता है।

दिन में 10 बार तो फ्री 4जी सिम अपडेशन के लिये मैसेज आते हैं। यह अप्रत्यक्ष दबाव आइडिया समेत सभी मोबाइल कंपनियां सोची—समझी चाल के तहत बना रही हैं। आप काम नहीं कर पायेंगे तो झक मारकर 4जी सिम या तो अपडेट करेंगे या खरीदेंगे।

इस बीच जीयो खरीदने की सलाह और सर दुखा देती है। इसके अलावा एक घोषणा तो दूरसंचार मंत्री की तेल लेने चली गई। कॉल ड्राप का पैसा कस्टमर को मिलेगा। 10 में से 9 कॉल ड्राप हो रही हैं और पोस्टपेड में बिल भी तगड़ा। जियो के नंबर पर आज तक मेरा फोन नहीं लगा। कुछ दोस्तों ने लिया है। सरासर चोरी और सीनाजोरी।

#IDEA #jiyo

भोपाल की वेब जर्नलिस्ट ममता यादव की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन