Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 : मीडिया कवरेज के लिए प्रवेश पास और QR कोड यहां प्राप्त करें!

महाकुंभ | उत्तर प्रदेश महाकुंभ- 2025 की तैयारियां पूरे फॉर्म पर हैं. मीडिया कवरेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ऐसे में नेशनल स्तर के अखबारों, टीवी चैनलों और लोकल पत्रकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है. उससे पहले करना क्या है और डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगेंगे, यहां पढ़ें…

सबसे पहले महाकुंभ 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. ध्यान रहे कि आवेदन के लिए वही पत्रकार पात्र होंगे जो, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश (स्थानीय आवेदक) और प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), भारत (राष्ट्रीय आवेदक) द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे.

दस्तावेज अपलोड करने और पासवर्ड बनाने के बाद, अपनी ईमेल-आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें..

इसके अलावा, यदि कोई दस्तावेज़ गुम या अनुपयुक्त पाया जाता है, तो आपको उस दस्तावेज़ को फिर से जमा करने के लिए कहा जाएगा और यदि नकली/जाली पाया गया तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है.

एक बार अंतिम सत्यापन पूरा हो जाने पर, आपको एक ईमेल सूचना प्राप्त होगी. यदि आपके दस्तावेज़ मान्य हैं, तो आपके पास अपना आईडी कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प होगा, जिसमें एक क्यूआर कोड शामिल होगा.

अपना आईडी कार्ड डाउनलोड या प्रिंट करने के बाद, इसे कुंभ में सत्यापनकर्ताओं के सामने प्रस्तुत करें. सत्यापनकर्ता आपके आईडी कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे. यदि आपकी आईडी वैध है, तो आपको मीडिया कवरेज तक पहुंच प्रदान की जाएगी.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… महाकुंभ 2025 मीडिया कवरेज

(सूचना निदेशक शिशिर ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए इस वेबसाइट की जानकारी दी।)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन