Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में धड़ल्ले से बनाई जा रही कच्ची शराब, देखें वीडियो

आगरा। ताजनगरी में कच्ची शराब, जहरीली शराब और दो राज्यों के बीच शराब की तस्करी का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है। इस काले कारोबार पर ना तो आबकारी विभाग की नजर है और ना ही आगरा पुलिस को इसकी खबर है। उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी है। आगरा के  शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजभान में शराब की भट्टियों पर कच्ची शराब खुलेआम बनाई जा रही है.

काले कारोबार के संचालक इसकी पूरे क्षेत्र में सप्लाई भी कर रहे हैं। नगला सूरजभान शमशाबाद का वह इलाका है जहां पूर्व में आगरा पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में लहन बरामद किया और शराब की भट्टियां तोड़ने के साथ-साथ शराब बनाने वाले काले कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की थी. मगर पुलिस की सुस्ती से एक बार फिर शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. देखें देसी दारू बनाए जाने से संबंधित वीडियो…

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन