Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनव्वर ने नेशनल वायस छोड़ा, विशाल आईएनएच न्यूज से जुड़े, दुर्जय पासवान सम्मानित

उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड के रीजनल चैनल नेशनल वायस को लगतार झटके लग रहे हैं. नेशनल वायस के मेरठ ब्यूरो चीफ मनव्वर चौहान ने चैनल को गुडबॉय कर दिया है. मनव्वर ने मॉस कॉम में पीजी किया हुआ है. वे पिछले 8 वर्षों से मेरठ में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे महुआ न्यूज़ लाइन के बाद भास्कर में वेस्ट यूपी इंचार्ज रहे. 2 वर्षों से नेशनल वाइस के साथ जुड़े थे. चर्चा है मनव्वर जल्द ही किसी चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे.

विशाल राज मिश्रा ने हाल में ही लांच हुए न्यूज़ चैनल inh न्यूज़ के साथ नई पारी की शुरुआत की है. विशाल ने कुछ समय पहले ही नेटवर्क 18 समूह के रीजनल चैनल etv न्यूज से इस्तीफा दिया है. etv में वो सीनियर वीटी एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत थे और कई स्पेशल प्रोग्राम देखते थे. इससे पहले वो नक्षत्र न्यूज़, आर्यन टीवी जैसे चैनल में अपनी सेवा दे चुके हैं. INH न्यूज़ में उनकी भूमिका सीनियर वीटी एडिटर के रूप में होगी और वो अपने टीम को लीड करेंगे.

प्रभात खबर, गुमला के ब्यूरो दुर्जय पासवान को राज्य स्थापना दिवस पर पत्रकारिता के क्षेत्र में गुमला जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला जज अवनी रंजन कुमार सिन्हा, डीसी श्रवण साय व एसपी अंशुमान कुमार ने श्री पासवान को शॉल ओढ़ाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. गुमला जिला में बेहतर व स्वच्छ पत्नकारिता के लिए श्री पासवान को सम्मान मिला है. इससे पहले भी श्री पासवान छह जुनाई 2017 को रांची में आरएन झा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. श्री पासवान के इस सम्मान पर गुमला जिले के पत्नकारों ने बधाई दी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन