Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

मनीष मिश्रा, अनुज परमार और मुकेश कुमार के बारे में सूचनाएं

मुरादाबाद से खबर आ रही है कि मनीष मिश्रा ने अमर उजाला का दामन थाम लिया है। वह अभी तक दैनिक जागरण में डेस्क पर काम करते थे। उन्होंने कानपुर हिंदुस्तान में भी प्रादेशिक डेस्क पर काम किया हुआ है। साल 2011 में कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता करने के बाद वह नोएडा में लीगल कंटेंट राइटिंग में काम करने लगे। 2014 में कानपुर में हिंदुस्तान से युवा पत्रकार के तौर पर पत्रकारिता की शुरुआत की। बाद में दैनिक जागरण पहुंचे और अब अमर उजाला के साथ जुड़े हैं।

अलीगढ़ में काम कर रहे युवा पत्रकार अनुज परमार की घर वापसी हो गई है। आगरा के आंवलाखेड़ा के रहने वाले अनुज परमार ने हिन्दुस्तान आगरा ज्वाइन कर लिया है। गुरुवार 27 जुलाई को हिन्दुस्तान में अनुज को रिपोर्टिंग टीम में जगह मिली है। पत्रकारिता में ग्रेजुएट अनुज ने स्टाप एसिड अटैक अभियान की आगरा स्थित पब्लिक रिलेशन यूनिट से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कल्पतरू एक्सप्रेस के साथ जुड़ गए। लगभग एक साल बाद वह दैनिक जागरण अलीगढ़ के साथ जुड़ गए। यहां उन्होंने डेस्क एवं रिपोर्टिंग दोनों टीमों में काम किया। दो साल बाद उन्होंने अमर उजाला अलीगढ़ की रिपोर्टिंग टीम में काम किया। अनुज ने क्राइम, रेलवे और आऱटीओ बीट पर काम किया है। 

यूपी के हमीरपुर जिले से खबर है कि ईटीवी के स्ट्रिंगर मुकेश कुमार निषाद को हटा दिया गया है। मुकेश कुमार निषाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला अखबार के साथ की थी। चर्चा है कि मुकेश पर कई किस्म के आरोप लगे जिसके कारण उन्हें प्रबंधन ने हटाया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन