Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनीष कुमार, विनय पांडेय, रोहित सक्सेना, शमशेर चंदेल, रणदीप वशिष्ट के बारे में सूचनाएं

आईनेक्स्ट को मनीष कुमार ने कहा अलविदा… आईनेक्स्ट पटना की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. पुरानी टीम के दो साल पहले धराशायी होने के बाद किसी तरह चल रही नयी टीम भी अब लगभग खत्म होने के कगार पर है. कुछ दिन पहले शशि सागर, प्रणय प्रियंवद, केके के बाद अब डेस्क पर सेकेंड मैन का काम देख रहे मनीष कुमार ने भी संस्थान को बाय बोल दिया है. मनीष ने अपनी नयी पारी प्रभात खबर पटना से ही शुरू की है. मनीष अब प्रभात खबर के सप्लीमेंट लाइफ@पटना से जुड़ गये हैं. आरोप है कि आईनेक्स्ट में संपादकीय प्रभारी अश्विनी पांडेय के रूढ व खराब रवैये के कारण कोई भी वहीं टिकना नहीं चाह रहा है. जो भी ज्वाइन करता है, वह दो-चार दिन में ही छोड़ जाता है.

3 साल बाद मीडिया में लौटे विनय पांडेय… न्यूज़ एक्सप्रेस से इस्तीफा देने के बाद विनय पांडेय ने एक बार फिर मीडिया में अपने कदम रख दिए हैं.. विनय पांडेय ने बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर भारत समाचार ज्वाइन किया है… इससे पहले वो कई टीवी चैनेलो में काम कर चुके हैं.. अपने करियर की शुरुआत आजतक से इंटर्नशिप कर शुरू की थी.. उसके बाद MH1 न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, समाचार प्लस और इण्डिया न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं…. बीच के तीन सालों में उन्होंने अपना बंद पड़ा ढाबा मिडवे यात्री प्लाजा को सरकार से अनुबंधित करा कर चलाया और जब अब अछे से चल निकला तो फिर से मीडिया की ओर रुख किया…..

रोहित सक्सेना की नयी शुरुआत इंडिया वॉइस के साथ as COO…. इलेक्ट्रानिक मीडिया का लगभग 16 सालों से अधिक अनुभव रखने वाले रोहित सक्सेना ने अपनी नयी पारी इंडिया वॉइस से साथ बतौर COO शुरू की… इस अनुभव के सफर में रोहित सक्सेना देश के कई नामी गिरामी चैनलों के साथ जैसे जी न्यूज, NTDV, सहारा समय, न्यूज नेशन आदि काम कर चुके हैl  हाल ही में वो नेशनल वॉइस से साथ बतौर नेशनल हेड जुडे थे… अब वे इंडिया वॉइस में COO की भूमिका निभायेंगे…

लुधियाना भास्कर से चंदेल का इस्तीफा, रणदीप ट्रांसफर.. पंजाब में लुधियाना भास्कर से रेजिडेंट एडिटर शमशेर चंदेल से इस्तीफा ले लिया गया है… उन्हें हाल ही में पंजाब हेड से हटाए दीपक धीमान का करीबी माना जाता था… चंदेल को हटाने से पहले नए स्टेट हेड बलदेव शर्मा ने पानीपत से अपना एक आदमी लुधियाना में तैनात कर दिया था, जिससे कामकाज की हकीकत बाहर आई.. इसके साथ डिप्टी एडिटर रणदीप वशिष्ट का ट्रांसफर कर दिया गया है… रणदीप को जालंधर में पंजाब कोआर्डिनेशन में लगा दिया गया है… इससे पहले दीपक धीमान के एक और करीबी नितिन धीमान से इस्तीफा लिया जा चुका है…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन