Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

8 मार्च को महिला पत्रकारों के सम्मान में प्रेस क्लब आफ इंडिया में कई किस्म का आयोजन

साल 2014 से प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के सम्मान में महिला दिवस मनाने का रिवाज शुरू हुआ. इस साल भी यह कार्यक्रम होगा. साल 2014 की तरह इस बार भी प्रेस क्लब के प्रांगण में महिला पत्रकार पत्रकारिता के साथ-साथ अन्य खूबियों के साथ मौजूद रहेंगी. इस 8 मार्च, दिन रविवार को पिछले साल से भी बड़े स्तर पर महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है. प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी की ज्वांईट सेक्रेटरी विनीता यादव, जो प्रेस क्लब में समय-समय पर अलग अलग कार्यक्रम करवाती आई हैं, का मानना है कि क्लब में महिला दिवस बड़े स्तर पर मनाने से ये पता चलता है कि क्लब महिला पत्रकारों के सम्मान, क्लब में उनकी बराबर उपस्थिति और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रेस क्लब के मैनेजिंग कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नदीम काज़मी का मानना है कि क्लब में महिला दिवस इस स्तर पर बनाना क्लब के गौरव को और बढाता है. क्लब की मैनेंजिंग कमेटी मेंबर कोमल शर्मा, जो क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाती आई हैं, इस साल महिला दिवस में भी सहयोग कर रही हैं.

8 मार्च 2014 को सुबह 11.30 बजे क्लब में महिला पत्रकार ज्वैलरी, कपड़ों, हैंडिक्राफ्ट, टैरोकार्ड, साज-सज्जा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाने के स्टॉल्स लगाएंगी. पूरे दिन मैजिक शो, अफ्रीकन ड्रम पर्फोमेंस, थियेटर और बच्चों का डांस प्रोग्राम समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो महिला मुद्दों पर आधारित रहेंगे. साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में एक खास मुकाम हासिल कर चुकी प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

इस खास दिन पत्रकारों से रूबरू होने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस उषा मेहरा समेत कई मंत्री और मुख्यमंत्री आमंत्रित हैं.  प्यारे पत्रकार बंधुओं, आप सभी को महिला दिवस के इस खास मौके पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया तहे दिल से आमंत्रित करता है.

धन्यवाद

प्रेस क्लब आफ इंडिया
रायसीना रोड
नई दिल्ली

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन