Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रस्साकसी मैच में पत्रकारों पर भारी पड़े प्रशासनिक अधिकारी

मऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में किया गया। 

मऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में किया गया। 

दोपहर 12 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में दोनों टीमों के 15-15 खिलाड़ी मैदान में उतरे। सीटी बजते ही सभी ने दम भर जोर लगाया। पहले राउण्ड में ज्यादा दम दिखाते हुए पत्रकारों ने एक अंक हासिल किया। जबकि अगले दो राउण्ड में प्रशासनिक अधिकारी हावी रहे और उन्होंने 2-1 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता को लेकर सभी का उत्साह देखने लायक था।

हाकी कोच ओमेंद्र सिंह ने विजेता प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के कप्तान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को विजेता ट्राफी प्रदान की। साथ ही उप विजेता पत्रकारों की टीम के कप्तान राहुल सिंह को उप विजेता ट्राफी प्रदान की।

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, एसडीएम जगदम्बा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल साहू, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए राकेश कुमार, ईओ विद्यासागर यादव, सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

पत्रकारों की टीम में नागेंद्र राय, राहुल सिंह, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, आनन्द गुप्ता, दुर्गा किंकर सिंह, रंजीत राय, पुरुषार्थ सिंह, आनन्द मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, अप्पू सिंह, मो. अशरफ, वीरेंद्र सरोज, अमित यादव, जाहिद इमाम, रविन्द्र सैनी, प्रवीण श्रीवास्तव आदि रहे।

साभार मऊ आजकल डॉट कॉम से

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन