Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

औरंगाबाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मियों ने किया भिक्षाटन

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एशोसिएशन औरंगाबाद ने औरंगाबाद की सड़कों पर घूम घूम कर तमिलनाडु में आई बाढ़ के पीडितों के सहायतार्थ भिक्षाटन किया। भिक्षाटन का नेतृत्व एमा के अध्यक्ष सह इंडिया टीवी से प्रियदर्शी किशोर ने किया। इस भिक्षाटन में लोगो ने बढ़चढ़ कर दान दिया। भिक्षाटन कर रहे लोगो में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग शामिल थे।

एमा के अध्यक्ष किशोर प्रियदर्शी, संरक्षक संजय सिन्हा {ई टीवी}, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता धीरज पाण्डेय [इंडिया न्यूज़], कोषाध्यक्ष मनीष कुमार [जी न्यूज़], उपाध्यक्ष अभिनेश कुमार सिंह [आज तक], सह सचिव अमित कुमार उर्फ़ बबलू [लाइव इंडिया], ओम प्रकाश सिंह [आईबीएन7], सह कोषाध्यक्ष दीनानाथ मौआर, सदस्य रुपेश कुमार, मंटू कुमार, धनञ्जय बैध, आशुतोष मिश्र, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संगठन के अध्यक्ष ने बताया की आगे भी यह भिक्षाटन का कार्यक्रम लगभग सात दिनों तक चलेगा तथा जमा की गई राशि को औरंगाबाद जिलाधीकारी के माध्यम से आपदा पीड़ितों को भेजा जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन