Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पत्रकारों को तावडे का नया तोहफा, जिमखाना के बाद मेडिकल की सुविधा

मुंबई : राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए मेडिकल सुविधा की घोषणा की गई है। रविवार को आजाद मैदान स्थित टीवी जर्नलिस्ट असोसिएशन द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप के उद्घाटन के मौके पर राज्य के शिक्षा और खेलकूद मंत्री विनोद तावडे ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और अर्द्धसरकारी कर्मचारियों की तरह पत्रकारों को भी सरकार की ओर से मेडिकल सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ सभी माध्यम में काम करने वाले पत्रकारों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अशांति वाले न्यूज कवरेज करते समय अक्सर पत्रकार, छायाकार और दूसरे कर्मचारी जख्मी हो जाते हैं। उन्हें समय पर सुविधा मिले और वे अपना काम अनवरत रूप से करते रहें, इसके लिए सरकार कोशिश कर रही है। इस हेल्थ कैंप में सैकड़ों पत्रकारों ने हेल्थ चेकअप कराया और मेडिकल सुविधा का लाभ लिया। गौरतलब है कि इससे पहले विनोद तावडे ने पुलिस जिमखाना में पत्रकारों के लिए जिमखाना खोले जाने की घोषणा की थी। (नभाटा)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन