Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

31 वर्षों की सेवा के बाद पीटीआई-भाषा से रिटायर हुईं मीना सिंह

देश की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी सेवा ‘भाषा’ में न्यूज एडिटर के पद पर रहीं मीना सिंह 29 सितंबर को सेवानिवृत हो गईं। पत्रकारिता में 38 साल और पीटीआई-भाषा में 31 साल की सेवा के बाद मीना रिटायर हुईं। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में एमए करने के बाद 1979 में न्यूज एजेंसी ‘समाचार भारती’ से अपना करियर शुरू करने वाली मीना ने शुरुआत में ‘डिफेंस’ बीट कवर किया था। उस वक्त शायद ही किसी महिला पत्रकार को ‘डिफेंस’ बीट कवर करने की जिम्मेदारी दी जाती थी।

अप्रैल 1986 में वह पीटीआई-भाषा में संस्थापक सदस्य के तौर पर आईं। पीटीआई-भाषा में उन्होंने ज्यादातर वक्त डेस्क पर ही अपनी सेवाएं दी। यूं तो पिछले 18 साल से वह ‘न्यूज एडिटर’ के पद पर थीं, लेकिन असल में उन्होंने एक ‘मैनेजिंग एडिटर’ की तरह पीटीआई-भाषा को संभाला। शायद यही वजह है कि वह न्यूज रूम में काफी लोकप्रिय साबित हुईं। 

हिंदी की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा में 31 साल की सेवा के दौरान मीना ने वेद प्रताप वैदिक एवं मधुकर उपाध्याय जैसे दिग्गज संपादकों के साथ काम किया। जानेमाने इतिहासकार अयोध्या सिंह की बेटी मीना ने न्यूज एजेंसी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उम्मीद है कि वह अपने लंबे पत्रकारीय अनुभव का इस्तेमाल मौजूदा पत्रकारिता की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में करेंगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन