Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मऊ के पत्रकार उतरे सड़क पर, शहर में निकाला कैंडल मार्च

मऊ। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के खिलाफ मऊ में पत्रकारों ने नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे से लेकर रोडवेज बस स्टैंड के पंडित अलगू राय शास्त्री पार्क में उनके मूर्ति तक कैंडल मार्च निकालकर, 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और विरोध प्रदर्शन किया।
पत्रकारों ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की।

प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने सरकार से मृतक पत्रकार के परिवार को ₹5 करोड़ का मुआवजा देने और पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की अपील की। राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पत्रकारों ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने और उनके लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की। मऊ के पत्रकारों ने इस घटना के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।

इस कैंडल मार्च में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह, दुर्गा किंकर सिंह, वंश बहादुर, रविंद्र सैनी, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय, विनय ज्ञानचंद, अनिल कुमार शर्मा, रइस अहमद, अफजल शाक्य, अफजाल अंसारी, रेहान अहमद, राजीव रंजन सिंह, नागेंद्र कुमार, अमित चौहान, राजीव शर्मा, संजय यादव, नीतीश यादव, सुशील सिंह विभिन्न संस्थाओं के संवाददाता शामिल हुए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन