Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूबर मुकेश मोहन पर केस करना नितिन गडकरी को भारी पड़ गया, जो छुपाना चाहते थे वो सबको पता चल गया!

भानु नंद-

मुकेश मोहन पर केस करके बहुत बुरे फंस गए नितिन गडकरी…

आप सभी जानते हैं मुकेश मोहन ने The Caravan मैगजीन की रिपोर्ट के आधार पर एक वीडियो बनाई थी उस रिपोर्ट में नितिन गडकरी के परिवार का संबंध बीफ एक्सपोर्ट कंपनी से निकला

मुकेश मोहन ने उसी रिपोर्ट के आधार पर वीडियो बनाई थी, उस रिपोर्ट पर वीडियो बनाने की वजह से नितिन गडकरी ने मुकेश मोहन पर 50 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करवा दिया

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आती है देश के करोड़ों लोग मुकेश मोहन के समर्थन में आ गए और उसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखने लगे कि नितिन गडकरी के परिवार का संबंध बीफ एक्सपोर्ट कंपनी से है

अब वह The Caravan मैगजीन वाली बात हर घर में पहुंच गई है, जो काम शायद मुकेश मोहन की वीडियो से नहीं हुआ वह काम नितिन गडकरी ने मुकेश मोहन के ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके कर दिया


कृष्ण कांत-

कारवां मैगजीन ने एक रिपोर्ट छापी कि नितिन गडकरी के परिवार की कंपनी बीफ के व्यापार से जुड़ी है।

इसी रिपोर्ट के आधार पर यूट्यूबर मुकेश मोहन ने एक वीडियो बनाई। कारवां पर स्टोरी अब भी है। कारवां का कुछ नहीं हुआ। मुकेश मोहन पर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा हो गया।

स्टोरी किसने छापी? कारवां ने। मुकदमा किस पर हुआ? मुकेश मोहन पर।

अंधेर नगरी में चौपट राजा नागरिकों को डराने के लिए मुकदमे ठोंक रहा है। वे बीफ का व्यापार करेंगे, माल छापेंगे, किसी की टिफिन में या फ्रिज में मुर्गी का मांस मिल जाए तो जान ले लेंगे, लेकिन आपको कोई सवाल नहीं पूछना है। वरना जेल में ठूंस देंगे।

अंधेर नगरी चौपट राजा…।


मैं यहाँ से आता हूँ। यह मेरे घर का सबसे बेस्ट कोना है। मेरे पास न कुछ खोने को है और न ही मेरी कुछ पाने की ईच्छा।
मतलब एकदम फकड़ फ़क़ीर।
आप मुझे गोली मार सकते हैं लेकिन आप मुझे चुप नहीं करवा सकते हैं। -मुकेश मोहन, यूट्यूबर

Related News….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन