प्रियांशु कुमार-
मुकेश मोहन के ऊपर नितिन गडकरी के द्वारा लगाए गये 50 करोड़ के मानहानि मुकदमे में अब ध्रुव राठी की भी एंट्री हो चुकी है।
ध्रुव ने इसपर बोलते हुए कहा कि सरकार ने बहुत बड़ी ग़लती कर दी है, जो बात पहले कुछ लोगों तक पहुंचती वो अब करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी।
वो खुलकर सरकार की खिलाफत कर रहे हैं और चुनौती दे रहे हैं…!!
प्रेम भारद्वाज-
Content Creator मुकेश मोहन ने हमारे नितिन गडकरी जी पर एक वीडियो बनाया था, वो वीडियो कारवां मैगजीन के ऊपर आधारित था!
गडकरी जी इस वीडियो से आहत हो गए और मुकेश मोहन पर 50 करोड़ की मानहानि का दावा ठोक दिया, जबकि मजे की बात ये हैं कि गडकरी जी की कुल संपति सिर्फ 28 करोड़ हैं!
गडकरी जी का कहना हैं कि उनके खिलाफ Paid PR चलाया जा रहा हैं, जबकि पूरे भारत में सबसे ज्यादा Paid Post करवाने वाला कोई नेता मंत्री हैं तो वो सिर्फ गडकरी जी हैं!
हर एक दो दिन बाद आपको ट्विटर पर गडकरी जी के विभाग का Paid Post दिख जाएगा, लेकिन अब ये दूसरों पर मानहानि का मुकदमा करके लोगों को डराना चाहते हैं, ताकि इनके खिलाफ कोई आवाज न उठाए!
मुकेश मोहन-
जब मैं थाने में था तब मुझे पता चला कि मेरे अलावा 3 और क्रिएटर्स पर FIR हुई है। जिनमें से एक औरंगाबाद से दूसरा गुजरात से और तीसरा दिल्ली से है।
इन तीनों ने नितिन गड़करी के बेटे की गाड़ी में योगिता ठाकरे नाम की बच्ची की जो लाश मिली थी उसपर वीडियो बनाए थे। इन वीडियोज में वही जानकारी थी जो पब्लिक डोमेन में है।
औरंगाबाद वाले को बुलाया गया, पूरे दिन पूछताछ की गई और उसका फ़ोन जब्त करके भेज दिया गया। गुजरात वाले क्रिएटर के बारे में पुलिस वालों से सुना है कि वो जेल में है। और दिल्ली वाला क्रिएटर अभी पेश नहीं हुआ है।
मेरे मामले में, मामला गरमा गया क्योंकि मेरे पीछे पूरा समाज खड़ा है। लेकिन वो लड़के अकेले पड़ गए और सफर कर रहें हैं। विपक्षी दलों से माँग है कि मेरा छोड़ों उन तीनों का सार सँभाल लो।
नेताजी ज़ुल्म कर रहे हैं।


