Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

नरविजय यादव बने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सी.ओ.ओ

वरिष्ठ पत्रकार नरविजय यादव को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आई बी आर) का मुख्य संचालन अधिकारी (सी.ओ.ओ) नियुक्त किया गया है। यह भारत की एकमात्र लोकप्रिय रिकॉर्ड-कीपर कंपनी है जो कीर्तिमान बनाने वालों का लेखा-जोखा रखती है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी नई भूमिका से पहले नरविजय दैनिक भास्कर, चंडीगढ़; राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली, और प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक फ्री प्रेस जर्नल, इंदौर में काम कर चुके हैं। वह फीचर संपादक, बिजनेस समाचार संपादक और रक्षा संवाददाता रहे हैं। बाद में, उनका अपना वेंचर स्पेक्ट्रम पी आर बॉलीवुड और पॉलीवुड कलाकारों के बीच हिट रहा। उनका साप्ताहिक कॉलम, टॉकिंग
पॉइंट्स, देश भर में लोकप्रिय है और वह समाचार और रेपुटेशन मैनेजमेंट के विशेषज्ञ हैं।

इस नियुक्ति पर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की प्रबंध संपादक, नीरजा रॉय चौधरी ने कहा, “आई बी आर के सी.ओ.ओ के रूप में नरविजय यादव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। समाचार जगत में 35 वर्षों के अपने समृद्ध अनुभव और रणनीतिक कौशल के साथ, नरविजय जिम्मेदारी के इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं।”


आई.बी.आर के प्रधान संपादक, डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी ने कहा, “हम उत्कृष्टता की पहचान करने और सुयोग्य व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि अपनी डायनेमिक सोच और व्यापक संपादकीय समझ के साथ, नरविजय संस्थान को नए स्तर पर ले जाएंगे।”


नरविजय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विज्ञान के छात्र रहे हैं और पत्रकारिता व जनसंचार में उच्च शिक्षित हैं। वह नैसकॉम कम्युनिटी के सलाहकार रहे हैं। नए दायित्व के बारे में, नरविजय ने कहा, “प्रोफेशनल्स की हमारी समर्पित टीम इंटरनेशनल प्रोटोकॉल फॉर रिकॉर्ड्स का पालन करते हुए कीर्तिमानों का चयन करती है। मेरा प्रयास है कि टीम वर्क के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ जाए।”

उल्लेखनीय है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भारत सरकार के साथ विधिवत पंजीकृत है। यह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (ए.बी.आर) से भी संबद्ध है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन