Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या अंबानी का यूपी वाला चैनल सीएम योगी से मुंह मोड़ रहा?

भड़ास के पास एक गोपनीय दस्तावेज है. इसमें यूपी सरकार की तरफ से सीएम योगी के लाइव प्रसारण का विवरण दर्ज है. किस चैनल ने कितने देर तक लाइव दिखाया. कुल 12 न्यूज चैनलों ने लाइव दिखाया जिसमें सबसे ज्यादा वक्त तक सुदर्शन न्यूज चैनल ने सीएम योगी के भाषण को अपने चैनल पर लाइव प्रसारित किया. सबसे कम अंबानी के रीजनल न्यूज चैनल न्यूज18यूपी ने.

इस दस्तावेज से बहुत कुछ बातें पता चलती हैं. यूपी सरकार अपनी तरफ से सीएम योगी के भाषण के लाइव प्रसारण का विवरण तैयार कराती है. जाहिर है, इस विवरण के आधार पर चैनलों के पेंच कसे जाते होंगे. यूपी सरकार का विज्ञापन चैनलों पर धड़ल्ले से चलता है. यूपी के रीजनल न्यूज चैनलों के रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स है यूपी सरकार का विज्ञापन. कोई भी चैनल इससे हाथ नहीं धोना चाहता.

पर सवाल है कि मोदी भक्त अंबानी का चैनल इन दिनों योगी जी पर मेहरबानी कम क्यों दिखा रहा? इस दस्तावेज में दर्ज है कि न्यूज18यूपी ने मात्र चार मिनट तक ही योगी के भाषण का लाइव प्रसारण किया. चर्चा है कि आजकल मोदी के न्यूज चैनल यूपी सरकार की अनदेखी करते हुए केंद्र सरकार के एजेंडे पर ही काम करने में जुटे हुए हैं. यही वजह है कि योगी सरकार के प्रति न्यूज18यूपी का रवैया नकारात्मक है.

देखें योगी सरकार की तरफ से तैयार कराए गए भाषण के लाइव प्रसारण का चैनलवार विवरण-


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन