Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस मैगजीन ने तो पहले ही छाप दिया था- पाकिस्तान को कहां और कैसे मारेगा भारत?

सागर डी-

सबसे पहले छापा- कहां-कहां होंगे हमले…

कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमले शुरू किए। भारत ने इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया। ये हमला उन 26 बहनों के नाम है जिनके सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले में उजड़ गए थे।

इसी के साथ परमाणु हथियार संपन्न दो पड़ोसी देश छह वर्षों में पहली बार सीधे संघर्ष में आ गए हैं। इन हमलों में आतंक के बड़े आकाओं के ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं। नेशनल न्यूज मैगजीन ‘दस्तक टाइम्स’ के मई अंक में खुफिया सूत्रों के हवाले से पहले ही छाप दिया था कि भारतीय सेना बहावलपुर और मुरीदेके स्थित जैश ए मोहम्मद और लश्करे तोएबा के आतंकी ठिकानों को नेस्तानबूद करने जा रही है।

देर रात करीब डेढ़ बजे हुए इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है। ये हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मार दी थी. इस कायराना हमले में आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया था और महिलाओं को ये कहकर छोड़ दिया था कि जाओ जाकर पीएम मोदी को बता देना आतंकियों की इस हिमाकत से पूरे देश में गुस्सा था।

‘दस्तक टाइम्स’ के मई अंक में लिखा था- भारत में आतंक फैलाने वाले आका ओसामा की तरह पाकिस्तान में छुपे बैठे हैं। इनको पाकिस्तान सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। इनमें पहला नाम जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का है जिस पर लगभग 41 करोड़ रुपये का इनाम है। इसे 2001 में हुए संसद हमले का मास्टरमाइंड कहा जाता है। भारत की सेना पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक की तैयारी कर रही है। यह इलाका राजस्थान के ठीक सामने वाले इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ है।’

दस्तक टाइम्स ने लिखा- ‘मिसाइल अटैक का दूसरा ठिकाना पाकिस्तान का मुरीदके इलाका हो सकता है, जहां हाफिज सईद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है। मुरीदके पाकिस्तान के पंजाब में शेखुपुरा जिले का एक शहर है। भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों की स्क्रिप्ट यहीं लिखी जाती है।

टीआरएफ नामक जिस आतंकवादी संगठन ने पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी ली है, वह लश्कर से सीधा जुड़ा है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुख्य नेता हाफिज सईद पर लगभग 82 करोड़ रुपये का इनाम है। यह मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। इसी तरह हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख आतंकी सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर जकीउर रहमान लखवी के आतंकी ठिकाने भारत की हिट लिस्ट में है।’

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन