Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नई दुनिया के पत्रकारों को मजीठिया मामले में मिली 10वीं सफलता

प्लांट में कार्यरत पदम शर्मा को मिली विजय

जागरण प्रबंधन के नई दुनिया इंदौर में पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकारों को मजीठिया मामले में 10वीं विजयश्री प्राप्त हुई है। मंगलवार को प्लांट के मजीठिया क्रांतिकारी पदम शर्मा ने विजय प्राप्त की।

वरिष्ठ अभिभाषक वाडियाजी ने बताया कि प्लांट में कार्यरत पदम शर्मा के पक्ष में फैसला आया है। मंगलवार मजीठिया केस में कोर्ट ने 10,14,922 बकाया वेतन व 19,200/- अंतरिम राशि तथा 3000 जुर्माना सहित देने के आदेश प्रदान किए।

उक्त राशि 2011 से 2016 तक की अवधि की है।

पदम शर्मा को मजीठिया में विजय पर हमारी और मजीठिया क्रांतिकारियों की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।

प्रमोद दाभाड़े
मजीठिया क्रांतिकारी

मूल खबर-

नई दुनिया प्रबंधन को 7 मजीठिया क्रांतिकारियों ने दिया तगड़ा झटका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सुभाष परिहार

    January 9, 2021 at 6:20 pm

    आज नईदुनिया के अवार्ड पाने वालो की संख्या मे और बढ़ोतरी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन