Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज एक्स से जुड़ गए पंकज पचौरी

पंकज पचौरी एनडीटीवी में हुआ करते थे. उसके बाद वह मनमोहन सिंह की सरकार में पीएम के मीडिया सलाहकार बन गए. सलाह देने के बाद जब मनमोहन सरकार विदा हो गई तो कुछ महीनों के खालीपन के बाद अब फिर से पत्रकार रूप में सक्रिय होने को तैयार हो गए हैं. अबकी वह न्यूज एक्स के साथ जुड़े हैं.

पंकज पचौरी इस चैनल पर बतौर गेस्ट बहसियाते दिखने लगे हैं. पंकज बीबीसी और इंडिया टुडे में भी कम कर चुके हैं. मथुरा निवासी पंकज पचौरी के भाई सुधीश पचौरी हैं जो व्यंग्य लेखक हैं. पंकज ने ट्वीट करके टीवी में फिर से सक्रियता की घोषणा की है. न्यूज ए्क्स पर पंकज आने वाले दिनों में किसी प्रोग्राम को होस्ट करते भी देखे जा सकते हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. dalpat

    October 16, 2014 at 11:14 am

    फिर से एक और लफ्फाज को सुनना पड़ेगा.अक्कल तो बाहेर मार चुकी है.पर बेचारे बिना कोंग्रेस के किसके सहारे जियेंगे.लाचार मजबूर पंकज कचौरी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन