Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रंगदारी के आरोपी नोएडा के चर्चित पत्रकार पंकज पाराशर की जेल बदली

प्रतापगढ़ जेल भेजे गए!

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 20 जनवरी 2025 को पत्रकार पंकज पाराशर, देव शर्मा और अवधेश सिसोदिया को रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने लोगों को धमकाकर उनसे पैसे वसूले और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ झूठी या भ्रामक खबरें प्रकाशित की जाएंगी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि ये आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना के गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद है।

इन आरोपियों ने रवि काना के काले धन को वैध बनाने के लिए कई पंजीकृत कंपनियों का उपयोग किया। पुलिस ने इनके पास से ₹6.3 लाख नकद, दो कारें और 14 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र बरामद किए थे।

6 मई 2025 को अचानक पंकज पाराशर को प्रतापगढ़ जेल और देव शर्मा को झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया जबकि अवधेश सिसोदिया को लुक्सर जेल में ही रखा गया है।

पंकज के जेल स्थानांतरण को नोएडा मीडिया क्लब के 11 मई को होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

कौन हैं नोएडा के चर्चित पत्रकार पंकज पाराशर जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन