Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंकज रौतेला ने सुदर्शन न्यूज़ को कहा अलविदा, ‘समाचार प्लस’ से जुड़े

पिछले 10 सालों से टीवी मीडिया में सक्रिय पत्रकार पंकज रौतेला ने सुदर्शन न्यूज़ से इस्तीफा दिया है. वे सुदर्शन चैनल में लाइव शो में ही मेहमान को थप्पड़ जड़ने की घटना से आहत थे. पंकज थप्पड़ मारने वाले लाइव घटनाक्रम के दौरान एंकरिंग कर रहे थे. पता चला है कि पंकज रौतेला नई पारी की शुरुआत समाचार प्लस चैनल के साथ बतौर एंकर करने वाले हैं.

इस युवा पत्रकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत देहरादून में वॉइस ऑफ नेशन चैनल से की थी. इसके बाद कई न्यूज़ चैनलों में एंकरिंग की. आउटपुट डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पंकज रौतेला को बतौर एंकर तब पहचान मिली जब इन्होंने खबर फ़ास्ट चैनल में प्राइम टाइम शो ‘इशू टूनाइट’ एंकर किया. इससे पहले इस प्रोग्राम को चैनल के सीएमडी पंकज पंवार करते थे.

कानपुर से प्रसारित होने वाले ‘के न्यूज़’ के शो ‘पहले देश बोलेगा’ को भी इन्होंने होस्ट किया. पंकज अब नए जोश और तीखे तेवर के साथ समाचार प्लस चैनल पर दिखाई देंगे. के साथ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन