Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कोर्ट परिसर में पत्रकार पर जानलेना हमला, अधिवक्ता समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

यूपी के मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्थानीय चैनल के पत्रकार रजत शर्मा के ऊपर कोर्ट परिसर में जानलेना हमला किया गया। इस मामले में अधिवक्ता समेत पांच लोगों पर सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर में पत्रकार रजत शर्मा पर उस समय हमला कर दिया गया था जब वो एसीएम-4 कोर्ट के बाहर खड़े थे।

यूपी के मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्थानीय चैनल के पत्रकार रजत शर्मा के ऊपर कोर्ट परिसर में जानलेना हमला किया गया। इस मामले में अधिवक्ता समेत पांच लोगों पर सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर में पत्रकार रजत शर्मा पर उस समय हमला कर दिया गया था जब वो एसीएम-4 कोर्ट के बाहर खड़े थे।

पत्रकार रजत शर्मा का पड़ोस के रहने वाले अधिवक्ता मनीष प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को अधिवक्ता ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर उसे बहुत पीटा। पत्रकार की हालत गंभीर हो गई। उन्हें ज़ख्मी अवस्था में हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

रजत शर्मा और वकील मनीष प्रताप सिंह आसपास में काशीराम कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को रजत शर्मा एसीएम 4 कोर्ट के बाहर मनीष वकील को मिल गये। साथ ही वकील के 4 साथी भी मौजूद थे। इससे पहले की रजत कुछ समझ पाते, वकीलों ने उसे जान से मारने की नीयत से जमकर पीटना शुरू कर दिया। घायल रजत की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घायल पत्रकार के चाचा कमल ने बताया कि रजत के ऊपर एक अधिवक्ता मनीष प्रताप सिंह ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर बेल्ट और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया है। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उनका कैमरा व उनकी जेब मे रखे 450 रुपये भी लूट कर फरार हो गए।

इस मामले की जानकारी मिलने पर जिले के पत्रकारों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही सभी पत्रकार साथी अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दबाव बनाने लगे। आइपा के चैयरमैन अवधेश पराशर ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किये जायेंगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन्स रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन