Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पति ने बना ली पत्नी की अश्लील क्लीपिंग (देखें वीडियो)

आगरा में एक पति ने ही पत्नी को बदनाम करने की ठान ली। पत्नी के कमरे में cctv कैमरे लगा दिए और उसकी अश्लील क्लीपिंग को नेट पर अपलोड करने की धमकी भी दे दी। ये आरोप लगाया है खुद पत्नी ने। यही नहीं, जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। अब पीड़िता ने आगरा एसएसपी से गुहार लगाई है। आगरा एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को कारवाही के आदेश दिए है।

थाना एत्माउदोला के गढ़ी चांदनी की रहने वाली सोनी (बदला हुआ नाम) ने आगरा एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर कुछ दिन पहले पति ने उसके रहने की व्यवस्था की। शांति विहार, गढ़ी चांदनी में किराए का घर दिला दिया। इस घर की एक चाबी पति के पास रहती है। वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी कि तभी उसकी निगाह कमरे में लगे कैमरे पर गई। यह देख उसके पैरों तले जमीन निकल गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसकी क्लिपिंग बन चुकी थी।

तत्काल ही उसने ससुरालियों को वहां बुला लिया। शिकायत पर पति ने बोला कि कैमरा जानबूझ कर लगाए थे, ताकि तेरी क्लिपिंग लोगों को दिखा कर तुझे बदनाम कर सकूं। नेट पर डाल लोगों को दिखाऊंगा। पति की बात सुन वह दंग रह गई। विरोध पर ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा। चीख पुकार सुन पड़ोसी आ गए। उन्होंने उसे बचाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वह उस दिन के बाद से थाना एत्मादुद्दौला के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस ने तहरीर लेना तक उचित नहीं समझा। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया।

सर्किल ऑफिसर बीएस त्यागी का कहना है कि cctv की dbr कब्जे में ले ली गयी है। उसकी जाँच की जा रही है। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी के द्वारा आत्महत्या जैसा कोई कदम न उठाया जाए, इससे बचने के चलते cctv कैमरे लगवाए।

देखें वीडियो : https://www.youtube.com/watch?v=sihhEIUhDvE

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

इसे भी पढ़ सकते हैं….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन