Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रधानमंत्री की सोलर एनर्जी योजना से अडानी की इस कंपनी को मिल सकता है बड़ा लाभ!

ल सोमवार अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करने की बात कही. इस योजना के तहत 1 करोड़ देशवासियों के घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. 

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि, ‘सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव उर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो. अयोध्या से लौटने के बाद मैने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.’

अब आपको थोड़ा पीछे लिए चलते हैं. तारीख थी 2 अक्टूबर और साल 2023. ख़बर आई की अडानी ग्रुप का ध्यान ग्रीन एनर्जी कारोबार पर. 2027 तक 10 गीगावॉट सौर विनिर्माण क्षमता बनाने की योजना है. 

मीडिया में इसे लेकर आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि, ‘कंपनी ने बार्कलेज और डॉयचे बैंक से 39.4 करोड़ डॉलर जुटाए हैं. बताया गया कि सौर पैनल विनिर्माण से जुड़ी अडानी सोलर का गठन 2015 में किया गया था. जिसके अगले ही साल 2016 में विनिर्माण शुरू कर दिया गया. 6 साल से भी कम समय में इसकी क्षमता तीन गुना से भी अधिक हो गई.’ 

ग्रुप की मौजूदा सौर विनिर्माण क्षमता 4 हजार मेगावाट की है जिसे बढ़ाकर 10 हजार मेगावाट करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाना है. 

बहरहाल, माना जा सकता है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम का सौर उर्जा पर जोर देने वाला ट्वीट अडानी ग्रुप की इस नई योजना के लक्ष्य को पूरा करने में अहम साबित हो. इससे अदाणी ग्रीन एनर्जी कंपनी को काफ़ी लाभ पहुँच सकता है.

नीचे देखें पीएम का ट्वीट और अडानी की सोलर से संबंधित खबरें..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन