Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंबाला के APRO हरदीप सिंह ने दी ट्रिब्यून के फोटोग्राफर प्रदीम मैनी को दी गाली और की बदसलूकी (सुनें टेप)

प्रदीप मैनी

प्रदीप मैनी दैनिक ट्रिब्यून अम्बाला के फोटो जर्नलिस्ट हैं. उन्हें अम्बाला के एपीआरओ हरदीप सिंह ने 14 फरवरी को अम्बाला अनाज मंडी में अम्बाला विधायक असीम गोयल जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बदसलूकी की और गाली दी. हरदीप ने आरोप लगाय कि यह पत्रकार उसके कहने पर कोई प्रोग्राम अटेंड नहीं करता. हरदीप ने सबके सामने कहा- ” साले, तेरी मान्यता रद्द कराता हूँ अभी, लेटर लिखता हूं.”

प्रदीप मैनी

प्रदीप मैनी दैनिक ट्रिब्यून अम्बाला के फोटो जर्नलिस्ट हैं. उन्हें अम्बाला के एपीआरओ हरदीप सिंह ने 14 फरवरी को अम्बाला अनाज मंडी में अम्बाला विधायक असीम गोयल जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बदसलूकी की और गाली दी. हरदीप ने आरोप लगाय कि यह पत्रकार उसके कहने पर कोई प्रोग्राम अटेंड नहीं करता. हरदीप ने सबके सामने कहा- ” साले, तेरी मान्यता रद्द कराता हूँ अभी, लेटर लिखता हूं.”

जब ये बातें वो प्रदीप मैनी को बोल रहे थे उस समय प्रदीप अपने संस्थान फ़ोन कर रहे थे. हरदीप ने जो बोला वो भी उस बातचीत में रिकॉर्ड हो गया.  बाद में वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने हरदीप से कहा कि आप के कहने का यह ढंग उचित नहीं है. अम्बाला के एपीआरओ हरदीप सिंह द्वारा फोटो पत्रकार को बेइज्जत किया जाना और साला कहकर गाली देना मीडियाकर्मियों को नागवार गुजरा. आहत पत्रकार ने सीएम मनोहर लाल से शिकायत की है. घमंड में चूर एपीआरओ ने मान्यता रद्द करवाने की धमकी दी थी. वह डीसी के कार्यक्रम की कवरेज नहीं करने पर नाराज था.

अम्बाला उपायुक्त कार्यालय और डीपीआरओ विभाग में पत्रकारों को धमकाने व गलियां देकर प्रताड़ित करने के मामले को मीडियाकर्मी भूलना नहीं चाहते. वे इसके आरोपियों को दंड दिलवाना चाहते हैं. दैनिक ट्रिब्यून के प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप मैनी को बदतमीजी व गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए एपीआरओ हरदीप सिंह ने न केवल तू तड़ाक करके बेइज्जत किया बल्कि मौके पर मौजूद पत्रकारों की मौजूदगी में कई बार साला कहकर गालियां तक दे डाली.

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी 2017 को जब वो अम्बाला के विधायक असीम गोयल का कार्यक्रम कवर करने के लिए गए तो वहां मौजूद एपीआरओ हरदीप सिंह ने उनसे बदसलूकी की. साथ ही उन्हें धमकी भी दे डाली कि साले तू सभी सरकारी कार्यक्रम कवर नहीं करता इसलिए मैं तुम्हारी मान्यता रद्द करवा दूंगा. एपीआरओ हरदीप सिंह ने पत्रकार से उनकी मान्यता का आईडी कार्ड भी मौके पर माँगना शुरू कर दिया जबकि वो इसके लिए अधिकृत ही नहीं है, न ही वो ऐसा कर सकता था.

गालीगलौज और आपसी झड़प की बातचीत को आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं :

https://youtu.be/SIWBPHrN3M0

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन