Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यौन शोषण के आरोपी प्रशांत मिश्र को गिरफ्तार करो, गृहमंत्री से गुहार, पत्रकारों ने काले झंडे दिखाए

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते दैनिक जागरण के मालिकान के साथ सबसे दाएं प्रशांत मिश्र एवं यूनियन का मांग पत्र)


दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्र पर यौन शोषण के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कहीं पर उनकी गिरफ्तारी और मामले की निष्‍पक्ष न्‍यायिक जांच की मांग की जा रही है तो कहीं पर उन्‍हें काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। पटना से खबर मिली है कि प्रशांत मिश्र दैनिक जागरण कार्यालय भवन के उद्घाटन अवसर पर पटना पहुंचे तो उन पर लगे आरोपों से पत्रकारों में इतना रोष रहा कि वहां उन्‍हें काले झंडे दिखाए गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते दैनिक जागरण के मालिकान के साथ सबसे दाएं प्रशांत मिश्र एवं यूनियन का मांग पत्र)


दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्र पर यौन शोषण के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कहीं पर उनकी गिरफ्तारी और मामले की निष्‍पक्ष न्‍यायिक जांच की मांग की जा रही है तो कहीं पर उन्‍हें काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। पटना से खबर मिली है कि प्रशांत मिश्र दैनिक जागरण कार्यालय भवन के उद्घाटन अवसर पर पटना पहुंचे तो उन पर लगे आरोपों से पत्रकारों में इतना रोष रहा कि वहां उन्‍हें काले झंडे दिखाए गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

उधर, यूपी न्‍यूज पेपर इंप्‍लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर प्रशांत मिश्र को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्‍होंने आश्‍चर्य जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निकट ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी सहयोगी महिला का यौन शोषण करते हैं और अपने पद और प्रतिष्‍ठा का दुरुपयोग कर मामले को दबा दिए जाने का कुचक्र रचते हैं। उन्‍होंने कहा है कि जब तक प्रशांत मिश्र को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, यौन शोषण की शिकार महिला के मामले की निष्‍पक्ष न्‍यायिक जांच नहीं हो सकेगी।

मूल खबर…

दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्रा पर यौन शोषण का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के करीबी और दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। आइर्एनएस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने इस संबंध में संसद मार्ग थाने में जनवरी के पहले सप्ताह में एक तहरीर भी दी। इस महिला ने अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने दैनिक जागरण के सीईओ और प्रधान संपादक संजय गुप्ता को इस शिकायत पर कार्रवाई कर आयोग को 15 दिनों में जवाब देने को कहा है।

एक पेज के शिकायती पत्र में महिला ने प्रशांत मिश्रा पर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि प्रशांत मिश्रा उससे (शिकायतकर्ता) अपने व्यक्तिगत मेल पर अश्लीाल मेल मंगाकर पढ़वाते थे। इस तरह के मेल को डिलीट कर देने पर गुस्सा करते थे और अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करते थे। महिला का हाथ तक पकड़ने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि इस तरह की हरकत करने से मना करने पर उसे नौकरी से निकालने की प्रशांत मिश्रा दिया करते थे।

अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि इसकी जानकारी सीएमडी, सीईओ सहित सभी वरिष्ठं अधिकारियों को उसने दी लेकिन प्रशांत मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई होने के बजाय उसे ही नौकरी पर न आने को कह दिया गया। गौरतलब है कि प्रशांत मिश्रा को प्रधानमंत्री के काफी करीब माना जाता है और 19 दिसंबर को जो प्रधानमंत्री राहत कोष में दैनिक जागरण की ओर से चार करोड़ रुपये दिए गए थे उसके लिए उन्होंने (प्रशांत मिश्रा) ही मालिकों को प्रधानमंत्री मोदी से मिलवाया था। इस मुलाकात के दौरान प्रशांत मिश्रा भी मालिकों के साथ ड्राफ्ट देने साथ गए थे।

दैनिक जागरण के अधिकारियों पर यह पहला अवसर नहीं है जब उनपर यौन शोषण का आरोप लगा है। इससे पहले कानपुर, नोएडा और पटना के कई संपादकों मैनेजरों पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इस दौरान संस्थान में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार विशाखा समिति गठित करने की मांग उठती रही है लेकिन दैनिक जागरण के मालिकान को न तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की परवाह है और न ही देश के नियम-कानून की। उन्हें लगता है उनकी ऊंची पहुंच के कारण उनका कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

फोर्थ पिलर एफबी वॉल से

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन