Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रिया का आंख मारना मौलानाओं को नहीं पचा, हैदराबाद में एफआईआर

Dayanand Pandey : मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक आंख मार कर देश भर के लिए क्रश बन कर मौलानाओं को खटक गई है। इसकी वीडियो अलग-अलग तरह से वायरल हो कर पहले वाट्स अप पर मिली थी। अब खबरों में मिल रही है, स्टोरी बन कर। कई हस्तियों के साथ भी इस वीडियो को जोड़ दिया गया है। 18 साल की यह लड़की इसे आई ब्रो डांस बता रही हैं। लेकिन मौलाना लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं। हैदराबाद में एफआईआर भी दर्ज हो गई है प्रिया के ख़िलाफ़।

मैं तो इस स्वीट प्रिया के साथ हूं। प्रिया का यह आई ब्रो डांस मुझे अच्छा लगा है। नैसर्गिक स्वाभाविकता लिए इस दृश्य में ताज़गी भी लबालब है। आई ब्रो डांस का ऐसा कमाल एक बाइक के विज्ञापन में भी एक माडल ने हलका सा किया है। बाइक के इस विज्ञापन का सारा कमाल ही उस लड़की की आंखें हैं, जिन्हें मटकाते हुए वह अपने साथी की कमीज की कालर उठा कर उसे सुपर बना देती है। लेकिन इस प्रिया की आंखों ने तो कमाल कर दिया है। फैज के लिखे, तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है की याद दिला दी है, प्रिया ने। एक बार इन आंखों की कशिश तो देखिए। खैर, मौलाना लोग चाहे जो ऐतराज और जहर उगलें , लेकिन प्रिया की तो चल पड़ी है।

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन