Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

कैमरे में कैद हुआ पब्लिक एप नालंदा के एक रिपोर्टर की गुंडई का यह वीडियो!

संजय कुमार-

बिहारशरीफ। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के बुलक कुआं, भराव पर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि उक्त वीडियो में पब्लिक एप का एक रिपोर्टर गली में गाली गलौज कर रहा है तथा एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा है।

बताया जाता है कि यह वीडियो पब्लिक एप का रिपोर्टर तथा झारखंड की राजधानी रांची से प्रकाशित एक दैनिक अखबार का नालंदा संवाददाता रणजीत सिंह का है।

रणजीत सिंह तथा उसके पुत्र शुभम सिंह बिहारशरीफ में ही रहकर यहां से 20 -25 किलोमीटर दूर राजगीर, सिलाव, गिरियक, कतरीसराय, सरमेरा, बेन तथा तथा परवलपुर प्रखंड के लिए पब्लिक एप में समाचार भेजने का कार्य करता है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लोगों पर रिपोर्टर का रौब दिखाता है तथा विरोध करने पर तुरंत पुलिस बुला लेता है। शायद ही कोई ऐसा घर नहीं होगा जो इसके कारनामों से पीड़ित नहीं हुआ होगा।

बताया जाता है कि जिस घर पर इसने गाली गलौज किया है तथा घर में घुसने का  प्रयास किया है, उस घर के ठीक सामने सीसीटीवी भी लगा हुआ है, जहां इसके आधे घंटे के कारनामों का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो चुका है।

देखें वीडियो..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन