Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एमपी में भी पब्लिक वाइब एप्प से पत्रकारों की छंटनी, देखें कुछ खास के नाम

यूपी, राजस्थान के साथ साथ मध्य प्रदेश मे भी पब्लिक वाइब एप्प में कार्यरत पत्रकारों को हटाया गया है। यहां बीते शुक्रवार की सुबह स्टेट हेड सुरभि श्रीवास्तव का इस्तीफा हुआ। इसके बाद से डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर की भूमिका में काम कर रहे पत्रकारों में खलबली मच गई। शाम तक करीब एक दर्जन डीसी के पास HR से कॉल आया और उन्हें अपनी पारी यहीं खत्म होने की जानकारी दी गई।

मध्य प्रदेश टीम से हटाए गये डीसी में प्रमुख नाम हैं- शादाब खान, राजेश गढवाल, संदीप गुप्ता, मनीष शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सोनम सोनी, देवेन्द्र मोर्य, प्रियंका आदि। कंपनी ने इस तरह करीब एक दर्जन लोगों को रवानगी दी है।

पब्लिक वाईब ने कुछ माह पूर्व भी 8 डीसी को भी इसी तरह निकाला था और एक बार फिर कंपनी ने बड़ी मात्रा में छंटनी करते हुऐ एक दर्जन लोगों को निकालने की यह कार्यवाही की। इसमें सबसे प्रमुख स्टेट हैड श्रीवास्तव का भी जाना है। करीब दो साल बिना इन्क्रीमेंट काम करवाकर पब्लिक वाईब ने बीते शुक्रवार को छंटनी का जो फरमान जारी किया उससे लगता है कि ये कंपनी अब शायद ही MP में आगे काम करे.

संबंधित खबरें-

डेली हंट के PublicVibe ऐप से दर्जनों पत्रकारों को नौकरी से निकाला

पब्लिक वाइब से हटाए गए पत्रकारों ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, नाम रखा- ‘बेरोजगार बंधु, कातिल मालिकान’

पब्लिक वाइब का हाल बद से बदतर होता गया…

पब्लिक वाइब ने धोखे से पीठ में ख़ंजर मार दिया, पढ़िए विशाल त्रिपाठी की पीड़ा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन