Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डेली हंट के PublicVibe ऐप से दर्जनों पत्रकारों को नौकरी से निकाला

डेलीहंट के लोकल न्यूज एप पब्लिक वाइब से दर्जनों मीडिया कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने की खबर है… कई राज्यों से कर्मियों को हटाया गया है… राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से मीडिया कर्मियों को अचानक नौकरी से हटाए जाने की जानकारी मिल रही है…

बताते हैं कि इन कर्मियों को अचानक एचआर ने कॉल करके सेवाएं समाप्त होने का फरमान सुना दिया… किसी को कोई कारण नहीं बताया गया… लगातार दो साल बिना इंक्रीमेंट काम कराने के बाद इन लोगों को नौकरी से हटाया गया है….

पब्लिक vibe बिहार से कम से कम 30 लोग नौकरी से निकाले गए हैं… बाकी स्टेट से भी काफी लोगों की छंटनी हुई है।

साल भर पहले डेलीहंट ने oneindia को भी टेकओवर किया है…. हाल ही में हिंदी कैटेगरी के एडिटर अखिलेश श्रीवास्तव ने इस्तीफा दिया है… oneindia हिंदी के कर्मियों की स्थिति भी खराब है..

बताया जा रहा है कि डेली हंट के News Aap ‘Public Vibe’ को बंद करने की तैयारी चल रही है… इसी के लिए संस्थान में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है. एडिटर स्तर, क्लस्टर हेड, DC स्तर के लोगों को हटाए जाने की सूचना है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sudhir Awasthi

    July 30, 2023 at 10:35 pm

    आप पब्लिक वाईब की बात कर रहे हैं public ऐप ने भी पत्रकारों को हटा दिया है एक खबर के टारगेट पर 3 हज़ार का विज्ञापन जबकि प्रति खबर के बदले 20 से 50 रुपये।4 खबरों के टारगेट के बदले हर माह 12 हज़ार का विज्ञापन वसूलने की जोर जबर्दस्ती विज्ञापन टीम द्वारा की जाती है।इसलिए जनपद हरदोई के कई पत्रकारों को हटाया कुल मिलाकर वसूली करना हर पत्रकार के बस की बात नहीं।कई नगर पंचायत ने रिपोर्टर के दम पर सरकारी विज्ञापन दिए जो नियमविरुद्ध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन