Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

दबंग ईडी अफसर के सियासी सुर लय ताल! देखें वीडियो

यशवंत-

पूर्व ईडी अफ़सर और भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से एक मुलाक़ात!

वे एक जीवन में कई जीवन जीने वाले शख़्स हैं। वे निडर हैं। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेसी सत्ता और देश के दैत्याकार कार्पोरेट्स उनके ईमान को डिगा नहीं पाए। वे दबाओं-साज़िशों की हवा निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए और जाँचों को अंजाम तक पहुँचाने के लिए न्यायपालिका से फ्री हैंड पा जाते हैं। बतौर ईडी अफ़सर, इनके नाम बहुत सारे रिकॉर्ड हैं। खूब सारी बड़ी बड़ी जाँचों के अगुआ रहे और तारीफ़ें हासिल कीं। विस्तार से जानने के लिए एक बार गूगल कर लीजिए।

वे कभी कभी दुस्साहसी भी हो जाते हैं। ज़िद्दी शुरू से रहे हैं। एक झटके में नौकरी छोड़ कर राजनीति में आते हैं और विधायक बन एक नया अध्याय लिखना शुरू करते हैं। एक विधायक अपने क्षेत्र के लिए क्या कुछ कर सकता है, इसे जानना हो तो लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में जाइए। इनके द्वारा ज़मीन पर कराए गए कामों को बस गिन लीजिए और इसकी लागत जोड़ लीजिए। विधायक निधि से ज्यादा पैसा तो ये घर से लगा चुके हैं।

हाँ, कमाते हैं पैसा, वकालत से। एक दो केस हर महीने सुप्रीम कोर्ट में लड़ते हैं और अपने धनी क्लाइंट्स से कोर्ट में अपीयर होने के लाखों रुपये चार्ज करते हैं। ये पैसा अंततः इनकी जनता तक पहुँचता है। एक राष्ट्रवादी का ये निजी समाजवाद है। लो प्रोफाइल जीने में यक़ीन रखने वाले इस नौजवान को मीडिया से दूरी पसंद है। पर आज तगड़ी घेराबंदी में भारत24 न्यूज़ चैनल के तेजतर्रार रिपोर्टर कन्हैया शुक्ला बीस मिनट का वक्त चुरा पाने में कामयाब हुए।

अपन भी इस दौरान मौजूद थे तो इंटरव्यू के उत्तरार्ध में याद आया कि मुझे भी भड़ास के लिए थोड़ा-सा रिकॉर्ड कर लेना चाहिए, अपने फ़ोन से।

ज़ाहिर है, पूरा इंटरव्यू भारत24 चैनल पर आएगा जिसका वीडियो लिंक जल्द शेयर करूँगा। फ़िलहाल इंटरव्यू का एक अंश देखिए। राजेश्वर सिंह बीजेपी के एक मेच्योर नेता बन चुके हैं… भविष्य की राजनीति के एक मजबूत सितारे की तरह निखर रहे हैं… पूत के पाँव पालने में तो दिख ही जाते हैं…

Rajeshwar singh interview

भारत24 चैनल पर प्रसारित पूरा इंटरव्यू देखने के लिए नीचे क्लिक करें-

Rajeshwar Singh Bharat24 Interveiw

ईडी के अब तक के सबसे चर्चित अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह का भारत24 चैनल पर पूरा इंटरव्यू देखें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन