Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश में कार्यरत राजीव सिंह की मनमानी के खिलाफ पत्र लिखा

प्रतिष्ठा में,
सूचना निदेशक
उत्तर प्रदेश सरकार
लोक भवन, विधान सभा मार्ग, लखनऊ ।

मान्यवर,

आप अवगत ही है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधान सभा चुनावों के बाद से प्रदेश के अधिकांश छोटे व मझौले अखबारों को विज्ञापनों से वंचित कर दिया गया था । अब कुछ दिन से आपने छोटे व मझौले अखबारों को विज्ञापन जारी कराएं थे । सूचना निदेशालय में विज्ञापन प्रभाग के प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह अभी भी मनमाने तरीके से विज्ञापन वितरण के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे है।

उत्तर प्रदेश के छोटे व मझौले अखबारों में अभी भी भारी रोष व्याप्त हैं । विज्ञापन प्रभाग में अभी भी कई प्रधान व वरिष्ठ सहायक काफी लंबे समय से एक ही पटल पर काम कर रहे है । इसी प्रकार से निरीक्षा व निकासी शाखा में काफी लंबे समय से एक ही पटल पर वरिष्ठ व प्रधान सहायक काम कर रहे है । क्या विज्ञापन प्रभाग में राजीव सिंह की मनमानी इसी प्रकार से चलती रहेगी ? विज्ञापन व अन्य प्रभाग में जो काफी लंबे समय से तैनात है क्या इन पर शासन की स्थानांतरण पॉलिसी लागू नहीं होती ?

आप अवगत ही है कि काफी समय से सजावटी व वर्गीकृत विज्ञापनों के वितरण में भारी मनमानी हो रही थी । आपको इनकी करतूतों से अवगत कराने के बाद कुछ सुधार तो हुआ है । एक बार सभी सहायकों की तैनाती को देखा जाना चाहिए । मनमानी पर नियंत्रण के लिए पटल परिवर्तन जरूरी है ।

यह सर्वविदित है कि किसी भी अखबार, छोटा हो या फिर बड़ा उसमें प्राण वायु का एक मात्र श्रोत विज्ञापन ही है, सजावटी विज्ञापनों को बड़े अखबारों को ज्यादा माप में दिया जा रहा है । नियमानुसार विज्ञापनों के वितरण में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिनांक 13 मई 2015 में दिए गए निर्णय में, किसी भी विशेष मीडिया हाउस को संरक्षण देने से बचना और समान नीति के अनुसार विज्ञापनों का वितरण किया जाना चाहिए । माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रति कई बार पत्रों के साथ आपको भेजी गई है ।

विज्ञापन प्रभाग से राजीव सिंह को तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता है । यह निरंतर आपको गुमराह करते है ।

बड़े समाचार पत्रों में जो समाचार लिखकर पूरे पेज के विज्ञापन रूप में प्रकाशित कराया जाना पैड न्यूज की कैटेगरी में माना जाना चाहिए । मैं इस संबंध में अब भारतीय प्रेस परिषद के समक्ष परिवाद प्रस्तुत करके इस मामले की व्याख्या करने का अनुरोध कर रहा हूं । मैं हर हाल में छोटे व मझौले अखबारों के हित में संघर्ष करता रहूंगा ।

आशा है कि आप इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे ।

सादर अभिवादन सहित ।

अशोक कुमार नवरत्न
पूर्व सदस्य,भारतीय प्रेस परिषद
महासचिव, ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन, नई दिल्ली ।

प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु :

  1. श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ ।
  2. श्री शशि प्रकाश गोयल जी, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ ।
  3. श्री संजय प्रसाद जी, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री जी, गृह व सूचना, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ ।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन