Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रमन मीर बने भास्कर जालंधर के इंचार्ज, जी न्यूज से दो पत्रकारों की विदाई, राष्ट्रीय सहारा से मनमोहन कार्यमुक्त

दैनिक भास्कर के जालंधर संस्करण के नए इंचार्ज अब रमन मीर होंगे। इससे पहले योगेश्वर दत्त सुआल इसके रेजीडेंट एडिटर थे। सूत्रों के अनुसार उन्हें किसी और संस्करण में भेजा गया है। उनकी जगह अब रमन मीर कार्य देखेंगे। आज ही उन्हें चंडीगढ़ बुलाया गया था, जहां एक होटल में ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक ने उन्हें यह सूचना दी। रमन मीर जालंधर के ही हैं और इसी समाचार पत्र में उन्होंने बतौर चीफ सब एटीटर अपना करिअर शुरू किया था। इसी शहर में ही उन्होंने अमर उजाला के लिए रिपोर्टिंग की थी।

जी न्यूज के मुंबई ब्यूरो से एक ही महीने में दो पत्रकारों ने इस्तीफा दिया है. खबर है कि मुंबई में क्राइम बीट सम्हाल रहे अश्विन पाण्डेय ने जी का साथ छोड़ अब इंडिया टीवी जाने का फैसला लिया है. अश्विन के साथ “न्यूज २४” के दीपक दुबे भी ज्वाइन करने वाले थे लेकिन सूत्रों की मानें तो दीपक ने “न्यूज २४” में बने रहने का फैसला लिया है. वहीं दूसरी विदाई जी न्यूज में हुई इंटरटेनमेंट के पत्रकार आलोक मिश्रा की. आलोक ने जी न्यूज को छोड़ने की खबर कुछ दिन पहले अपने फेसबुक वाल पर डाल दी थी. खबरों की माने तो आलोक ने मुंबई आफिस से विदाई भी ले ली है.

राष्ट्रीय सहारा लखनऊ से सूचना है कि मनमोहन कार्यमुक्त कर दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन कई वजहों से उनसे नाराज थे. मनमोहन को जब खुद के हटाए जाने की भनक लगी तो उन्होंने मेडिकल लीव भेज दिया. बाद में प्रबंधन ने उन्हें टर्मिनेशन का लेटर पकड़ा दिया. हाल के दिनों में सहारा मीडिया के भीतर फिर से जबरदस्त राजनीति शुरू हो गई है. पूरा सहारा मीडिया अपने और पराए के समीकरण में बंट चुका है. सबको हर तरफ से सिर्फ और सिर्फ धंधा करने का निर्देश मिल रहा है जिससे आम पत्रकार बहुत परेशान हैं.

चंडीगढ़ से प्रकाशित एक मासिक फिल्मी मैगजीन पॉलीस्टार पर एक बड़े समाचार पत्र समूह ने आरोप लगाया है कि उसकी लेआउट उनके जैसी बनाई गई है. इस संबंध में बड़े समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर द्वारा उक्त मैगजीन को पत्र लिखकर इसका स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. पत्रसमूह द्वारा अशंका जताई जा रही है कि यह मैगजीन दैनिक भास्कर में ही तैयार किया गया है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पत्र समूह ने अपनी डिजाइनिंग टीम पर शक जाहिर करके जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ से एक फिल्मी मैगजीन प्रकाशित हुई है जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित है.  इसमें मैनेजिंग एडीटर के तौर पर रीतू कलसी का नाम है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन