Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ब्रेन हैमरेज से नहीं, जहर से हुई रामनरेश यादव के बेटे की मौत!

लखनऊ : मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र शैलेश की मौत के मामले में गुरुवार को नया रहस्योदघाटन हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शैलेश यादव की मौत जहर के कारण हुई है। शैलेस को लखनऊ स्थित अपने पिता के सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मृत पाया गया था। शैलेश का नाम करोड़ों रुपये के ‘व्यापम घोटाले’ में सामने आया था।

सूत्रों के मुताबिक शैलेश के शरीर में जहर पाया गया है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इससे पहले परिजनों के मुताबिक शैलेश की मौत ब्रेन हैमरेज से बताई गई थी। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। सुबह सात बजे के करीब सफाई कर्मचारी कमरे में गया, तो उसने शैलेश को बेड के नीचे पडा देखा। उनके सिर से खून निकल रहा था। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को यह जानकारी दी। परिजनों ने डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने जांच के बाद शैलेश को मृत घोषित कर दिया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन