Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गाली गलौज पर उतरे दैनिक जागरण रांची के संपादक, रिपोर्टर को तलवे चाटने वाला कहा

रिपोर्टर ने भी दिया करारा जवाब, कहा- आरोप लगाने से पहले सबूत दिखाइए

रांची दैनिक जागरण में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नवागत संपादक किशोर झा और उनके पिछलग्गुओं की मनमानी से लोग त्रस्त हैं। अभी दो दिन पूर्व किशोर झा ने दैनिक जागरण के रिपोर्टर्स के WhatsApp group में एक रिपोर्टर को भ्रष्ट और लोगों के तलवे चाटने वाला कह डाला। संपादक के इस व्यवहार से पूरी जागरण टीम सकते में आ गई। संबंधित रिपोर्टर को यह बात इतनी नागवार लगी कि वह भी ग्रुप में ही सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलते हुए संपादक से भिड़ गया और संपादक से अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के सबूत मांगने लगा।

हुआ यह कि स्वास्थ्य बीट देखने वाले रिपोर्टर प्रभु नारायण ने सुबह WhatsApp group में यह मैसेज चलाया कि वे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में जा रहे हैं इसलिए वे सुबह की मीटिंग में नहीं आ पाए्ंगे। विवाद की शुरुआत यही से हुई। संपादक ने ग्रुप में ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए रिपोर्टर को डाक्टर (जिनकी क्लीनिक में मंत्री का कार्यक्रम था) से उपकृत होने वाला, चाटुकार और भ्रष्ट तक बता डाला। इस घटना के बाद संपादकीय टीम में भयानक आक्रोश है जो किसी भी समय अप्रिय रूप ले सकता है। दबी जुबान से यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि संपादक अपने स्वजातीय लोगों को छोड़कर किसी अन्य जाति के सहयोगी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनके आसपास की टीम को देखकर भी इसे समझा जा सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन